RK TV News
खबरें
Breaking News

झारखंड:सिंहभूम लोकसभा से नवनिर्वाचित सांसद जोबा मांझी ने मुख्यमंत्री चंपई सोरेन से शिष्टाचार मुलाकात की।

रांची/झारखंड (डॉ अजय ओझा ,वरिष्ठ पत्रकार) 08 जून।मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन से आज बूटी रोड, मोरहाबादी, रांची स्थित आवास में सिंहभूम लोकसभा सीट से नवनिर्वाचित सांसद जोबा मांझी ने मुलाकात की। मुख्यमंत्री से यह उनकी शिष्टाचार भेंट थी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सिंहभूम लोकसभा सीट से मिली शानदार जीत पर जोबा मांझी को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। जोबा मांझी ने भी मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया।
ज्ञातव्य हो कि सिंहभूम सीट से श्रीमती मांझी ने भाजपा उम्मीदवार गीता कोड़ा को परास्त कर भारी बहुमत से जीत हासिल की। पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा की पत्नी श्रीमती गीता कोड़ा सिंहभूम से कांग्रेस की निवर्तमान सांसद थीं। लेकिन चुनाव पूर्व वे कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हो गयी थीं। लेकिन कांग्रेस छोड़ना उन्हें भारी पड़ा और वे चुनाव हार गयीं।
मौके पर मंत्री सत्यानंद भोक्ता, मंत्री दीपक बिरुवा एवं झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) के वरिष्ठ नेता सुप्रियो भट्टाचार्य मौजूद रहे।

Related posts

भोजपुर : अंग्रेजी शराब के साथ एक गिरफ्तार, गया जेल।

rktvnews

शिक्षक दिवस विशेष”शिक्षक सम्मान”! मैरी मैडम ने सिखाया इंसानियत का पाठ:राकेश रॉय

rktvnews

बिहार:भोजपुर: बड़हरा विधायक और सिविल सर्जन ने किया उप स्वास्थ्य केन्द्र, रामशहर का उद्घाटन।

rktvnews

वैशाली:जिलाधिकारी बनी मास्टर ट्रेनर, चुनाव कर्मियों को दिया गहन प्रशिक्षण।

rktvnews

सीतामढ़ी:गणतंत्र दिवस-2024 के सफल आयोजन के मद्देनजर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक।

rktvnews

भोजपुर: चिकित्सक ईश्वर के विग्रह है : प्रो जंग बहादुर पांडेय

rktvnews

Leave a Comment