RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर: भीतरघात के शिकार हुए केंद्रीय मंत्री: धीरेंद्र सिंह

RKTVNEWS/आरा (भोजपुर)08 जून। स्थानीय एक होटल के सभागार में सांसद सह केंद्रीय मंत्री आर के सिंह की हार के पीछे पर प्रेस वार्ता करते सांसद प्रतिनिधि ई धीरेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा की वे भीतरघात के शिकार हुए है।चुनाव के समय दिन रात साथ रहने वाले स्थानीय नेता व कुछ कार्यकर्ता वोटिंग के दौरान बूथ पर से गायब मिले। जिन जिन बूथों पर आशा था की हमे इतना मत तो निश्चय ही मिलेगा पर ऐसा हुआ नहीं।पूर्व मंत्री व भाजपा के शीर्ष नेताओं(पदाधिकारियों) द्वारा वोट कम क्यों मिले एवं भीतरघात कहा कहा हुआ और चेहरे कैसे थे इसकी समीक्षा की जा रही है।
सांसद प्रतिनिधि श्री सिंह ने आर के सिंह द्वारा 12 करोड़ की लागत से रमना मैदान का सौंदर्यकरण,5 करोड़ की राशि से आरा के सांस्कृतिक भवन का सौंदर्यकरण,एक करोड़ की लागत से निर्माणधीन गोपाली चौक का घंटा घर आदि जो पूर्व सांसद का धरोहर है को कैसे सुरक्षित रखा जाए पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा की इसके लिए कमिटी का गठन करना होगा। धीरेंद्र सिंह ने मतदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए प्रेस वार्ता के दौरान सांसद की योजनाओं संबंधित एक पुस्तक का वितरण किया जो उनकी योजनाओं की स्वीकृति की जानकारी दे रहा है।

Related posts

उत्तराखण्ड:अपर मुख्य सचिव की अध्यक्षता में उत्तराखण्ड सीड्स एण्ड तराई डेवेलपमेंट कारपोरेशन लिमिटेड के निदेशक मण्डल की 247वीं बैठक आयोजित।

rktvnews

उज्जैन: “बोन एंड ज्वॉइंट वीक” के अंतर्गत ओस्टियोपोरोसिस पर जागरूकता कार्यक्रम सम्पन्न।

rktvnews

राष्ट्रीय कौशल योग्यता समिति (एनएसक्यूसी) की 44वीं बैठक का नई दिल्ली में आयोजन।

rktvnews

सारण:कला एवं संगीत विद्यालय संस्कृति की आत्मा है : युगल किशोर

rktvnews

मध्यप्रदेश:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर में 18वीं अखिल भारतीय पुलिस निशानेबाजी (खेल) चैम्पियनशिप-2024 का किया शुभारंभ।

rktvnews

भोजपुर:विश्वविद्यालय संशोधन विधेयक उच्च शिक्षा के लिए घातक:सीनेटर प्रो. बलिराज ठाकुर

rktvnews

Leave a Comment