RK TV News
खबरें
Breaking Newsअपराध

भोजपुर : अंग्रेजी शराब के साथ एक गिरफ्तार, गया जेल।

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 19 मार्च। भोजपुर जिला के बहोरनपुर ओपी थानाध्यक्ष अभय शंकर सिंह तथा सअनि धर्मेंद्र कुमार ने शिवपुर घाट के नजदीक भंगल कंस्ट्रक्शन कंपनी के पास से एक बाइक सवार शराब धंधेबाज को 55 पीस अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जप्त शराब मे 375 एम एल का 35 पीस रॉयल स्टैग, 750 एम एल का 6 पीस मैक्डोवेल और 180 एम एल का 14 पीस अंग्रेजी शराब शामिल है।

शाहपुर के बहोरनपुर में जप्त अंग्रेजी शराब के साथ सअनि धर्मेंद्र कुमार

पुलिस ने उक्त शराब और अपाची बाइक को जप्त कर लिया है। पुलिस ने चारघाट गाँव के शराब धन्धेबाज रवि शंकर यादव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इस संबंध में सअनि धर्मेंद्र कुमार के बयान पर रवि शंकर यादव समेत 5 लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराया गया है। अन्य धन्धेबाज पुलिस को देखकर भागने में सफल हो गये।

Related posts

भारत की राष्ट्रपति ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित मंत्रिपरिषद के सदस्यों को दिलाई शपथ।

rktvnews

वाराणसी:विशालाक्षी मंदिर में श्रद्धालुओं में हुआ प्रसाद का वितरण।

rktvnews

भोजपुर:नए जिलाधिकारी के प्रभार ग्रहण पर रेड क्रॉस के पदाधिकारियों ने मुलाकात कर प्रकट किया आभार।

rktvnews

चतरा:स्वास्थ्य सेवाओं में गुणवत्ता, जवाबदेही एवं जनहित सर्वोपरि :उपायुक्त

rktvnews

उत्तराखंड:20वां ’’गवर्नर्स कप गोल्फ टूर्नामेंट’’ का राज्यपाल ने किया शुभारंभ।

rktvnews

मुफ्त में करें प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी!बिहार सरकार की योजना का ले लाभ।

rktvnews

Leave a Comment