RK TV News
खबरें
Breaking Newsस्वास्थ्य

बिहार:भोजपुर: बड़हरा विधायक और सिविल सर्जन ने किया उप स्वास्थ्य केन्द्र, रामशहर का उद्घाटन।

रामशहर में उप स्वास्थ्य केंद्र का उद्घाटन करते विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह एवं सिविल सर्जन डॉ शिवेंद्र कुमार सिंह

बड़हरा मे हर क्षेत्र मे विकास मेरा लक्ष्य: राघवेन्द्र प्रताप सिंह

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)29 अक्टूबर। आज बड़हरा प्रखंड के रामशहर मे स्वास्थ्य विभाग द्वारा उप स्वास्थ्य केन्द्र की शुरुआत कर दी गई।उप स्वास्थ्य केन्द्र का उद्घाटन बड़हरा विधायक सह पूर्व मंत्री राघवेन्द्र प्रताप सिंह एवं सिविल सर्जन द्वारा संयुक्त रूप से ने फीता काट कर किया गया।उद्घाटन के बाद विधायक के साथ जिला सिविल सर्जन शिवेन्द्र कुमार सिंह,डाँ अरूण कुमार द्वारा उप स्वास्थ्य केन्द्र का निरीक्षण किया गया।
उद्घाटन कार्यक्रम समारोह को संबोधित करते हुए बड़हरा विधायक ने कहा कि रामशहर मे उप स्वास्थ्य केन्द्र बहुत दिनो से जर्जर स्थिति मे था।इसका निर्माण नही हो रहा था,लेकिन मेरे प्रयास से सिविल सर्जन शिवेन्द्र जी द्वारा इसका निर्माण कराया गया।इसके लिए सिविल सर्जन और जमीन दान देने वाले विशेष धन्यवाद के पात्र है। केन्द्र और बिहार की हमारी सरकारी का लक्ष्य है कि हरेक क्षेत्र मे विकास हो।मै बड़हरा के प्रत्येक क्षेत्र मे विकास के लिए संकल्पित हूँ। सिविल सर्जन के पास बड़हरा के और क्षेत्रो मे स्वास्थ्य सुविधा की सूची उपलब्ध है,जिसे बहुत जल्द पूरा कर लिया जाएगा।
उन्होनें बड़हरा की जनता को संबोधित करते हुए कहा कि बाढ़ विभिषिका की राशी सभी के खाते मे आ गया और अब फसल क्षति का पैसा खाते मे आना शुरू हो गया है।मै जो कहता हूँ,वो करता हूँ और मैने कहा था बड़हरा को बाढ प्रभावित क्षेत्र घोषित होने की बात और वह हुआ।मैं हमेशा अपने क्षेत्र की जनता के साथ हूँ और उनका विकास करना ही मेरा लक्ष्य है।
कार्यक्रम को सिविल सर्जन शिवेन्द्र कुमार ने संबोधित करते हुए जिला मे स्वास्थ्य सुविधा देने की बात कही।उन्होने रामशहर मे उप स्वास्थ्य केन्द्र खोलने पर विधायक सहित जनता को बधाई दिया।
कार्यक्रम मे डाँ अरूण कुमार,भाजपा बड़हरा मंडल अध्यक्ष संतोष सिंह संटु,रामाकांत सिंह,संजय कुमार स़िह,एकौना मुखिया संजय सिंह बखोरापुर मुखिया रितेश स़िह, पकड़ी मुखिया अनील सिंह ,शैलेश कुमार गुड्डू सहित दर्जनों पंचायत के मुखिया और आम जनता शामिल थे।

फुँहा मे मृतक के परिवार से मिलते विधायक

फुंहा मे सड़क दुर्घटना मे मृतक के घर पहुंच कर दी सांत्वना।

बड़हरा विधायक रायपुर छतीसगढ़ मे हुए सड़क दुर्घटना मे फुँहा निवासी स्व. देवेन्द्र सिंह के पुत्र के आकस्मिक मृत्यु पर शोक संतृप्त परिवार को सांत्वना देने पह़ुचे और दुख व्यक्त करते हुए हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया।
साथ में भाजपा मीडिया प्रमुख संजय कुमार सिंह,विक्की सिंह आदी थे।

Related posts

झारखंड विधानसभा चुनाव में सभी बूथों की होगी सीसीटीवी से निगरानी : के रवि कुमार

rktvnews

दूरसंचार विभाग ने ईएसटीआईसी 2025 में भारत के दूरसंचार नवाचार और 6G विजन को प्रदर्शित करते हुए ‘डिजिटल संचार’ पर विषयगत सत्र की अध्यक्षता की।

rktvnews

उपराष्ट्रपति ने कहा कि भारत भूमि, आकाश, समुद्र और अंतरिक्ष के क्षेत्र में ‘अग्रणी राष्ट्रों की पंक्ति’ में खड़ा है।

rktvnews

सारण:जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने वाहन एवं सामग्री कोषांग की की समीक्षा।

rktvnews

बागपत:व्यय प्रेक्षक नितिन शिवराज के पाटिल बागपत पहुंचे।

rktvnews

सारण: पुलिस अधीक्षक और उप विकास आयुक्त के नेतृत्व में की गयी मंडल कारा में छापेमारी।

rktvnews

Leave a Comment