RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

झारखंड:विधान सभा अध्यक्ष के खिलाफ भाजपा पहुंची चुनाव आयोग।

रांची/झारखंड(डॉ अजय ओझा, वरिष्ठ पत्रकार) 26 मई।भाजपा का एक प्रतिनिधिमंडल विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक सुधीर श्रीवास्तव के नेतृत्व मे चुनाव आयोग पहुँच कर विधान सभा अध्यक्ष रविंद्र नाथ महतो के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई।
सुधीर श्रीवास्तव ने बताया की विधान सभा अध्यक्ष जिस प्रकार अपने पद का दुरूपयोग कर रहे हैं वह गलत है और भाषण मे अध्यक्ष ने कहा है की “जेल का फाटक टूटेगा हेमंत सोरेन छूटेगा, जेल का फाटक तब टूटेगा जब नलिन सोरेन जीतेगा”
यह नारा नहीं है बल्कि न्यायपालिका पर हमला है।
हेमंत सोरेन न्यायपालिका के आदेश पर जेल मे हैं और जेल का फाटक तोड़ने का आह्वान विधान सभा अध्यक्ष कर रहे हैं जो खुद संवैधानिक पद पर हैं और उनका कोर्ट भी लगता है।
विधानसभा अध्यक्ष युवाओं को उकसाने का काम कर रहे हैं की जेल का ताला तोड़ने के लिए, जब जन प्रति निधि ऐसा आह्वान करता है तो वह युवाओं के लिए जनता के लिए उकसाने का काम होता है।
विधान सभा अध्यक्ष किसी पार्टी के सदस्य नहीं होते फिर भी विधान सभा अध्यक्ष रवींद्र नाथ महतो प्रचार कर रहे हैं।
पूर्व मे इनके खिलाफ भाजपा ने शिकायत दर्ज कराई थी पर आजतक कोई करवाई नहीं हुई।
प्रतिनिधिमंडल मे शिव कुमार शर्मा, मनोज दुबे शामिल थे।

Related posts

देशी शराब के साथ गिरफ्तारी! भेजा गया जेल।

rktvnews

बिहार: भोजपुर:तरारी के महिलाओं ने तय किया, उनके हक अधिकार के लिए लड़ने वाले नेता राजू यादव को बनायेगी विजयी: ऐपवा

rktvnews

दरभंगा:सड़क सुरक्षा हेतु बैठक।

rktvnews

भोजपुर:अण्डर 19 बालक क्रिकेट प्रतियोगिता में भोजपुर ने सहरसा को 5 विकेट से हराया।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 04 अप्रैल 26

rktvnews

श्री धर्मेंद्र प्रधान ने केंद्र द्वारा वित्त पोषित शिक्षा संस्थानों में चल रही बुनियादी ढांचा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की।

rktvnews

Leave a Comment