RK TV News
खबरें
Breaking Newsअपराध

भोजपुर पुलिस का अवैध शराब के विरूद्ध कार्रवाई जारी, बोलेरो में लदा 1244.16 लीटर अंग्रेजी शराब किया बरामद।

RKTVNEWS/आरा (भोजपुर) 19 मई।भोजपुर पुलिस ने शराब की विरुद्ध अपनी कार्रवाई के तहत एक बोलेरो में लदे अंग्रेजी शराब को बरामद किया है।इस संबंध में पुलिस अधीक्षक कार्यालय द्वारा जारी एक विज्ञप्ति में बताया गया है की आज समय करीब 03.50 बजे गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि एक उजले रंग की बोलेरो गाड़ी जिसमें काला सीसा लगा हुआ है जो SST चेक पॉइंट से पहले छोटी सासाराम पड़ाव से गजराजगंज बाजार होते हुए आरा की ओर अवैध अंग्रेजी शराब की खेप लेकर आ रहा है। उक्त आसूचना का सत्यापन, अवैध अंग्रेजी शराब की बरामदगी एवं शराब तस्कर की गिरफ्तारी हेतु प्रशिक्षु पुलिस उपाधीक्षक सह ओ०पी० अध्यक्ष गजराजगंज ओ०पी०, रश्मि, पु०अ०नि० हरि प्रसाद शर्मा ओ०पी० अध्यक्ष गजराजगंज ओ०पी० के नेतृत्व में पु०स०अ०नि० सुबोध कुमार सिंह एवं ओ०पी० के सशस्त्र बलों के साथ एक विशेष टीम का गठन किया गया। गठित टीम के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए एन०एच०-922 हाइवे पर धमार मोड़ के पास सघन वाहन चेकिंग की कार्रवाई की गई। वाहन चेकिंग के क्रम में बोलेरो पर सवार दो व्यक्ति पुलिस की टीम को देखकर गाडी छोड़कर भागने लगा जिसका पीछा किया गया परंतु खुला क्षेत्र होने के कारण वह दोनों भागने में सफल रहे तत्पश्चात् जप्त बोलेरो की विधिवत तलाशी लेने पर उसमें से 8 PM SPECIAL BLEND OF SCOTCH & INDIAN WHISKEY का 6912 बोतल, कुल-1244.16 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद किया गया। इस संबंध में उदवंतनगर (गजराजगंज ओ०पी०) थाना कांड सं0-205/24 दिनांक 19.05.24 धारा-30 (ए) बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद संशोधित अधिनियम 2018 दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही हैं।

Related posts

भोजपुर:एसडीओ ने लिया संभावित बाढ की तैयारी व कटाव का जायजा।

rktvnews

मध्यप्रदेश:भिंड जिले के अटेर विधानसभा क्षेत्र के मतदान केंद्र क्रमांक 71-किशुपुरा नंबर-3 में पुनर्मतदान के आदेश।

rktvnews

भोजपुर:वीकेएसयू का अंतर महाविद्यालय कुश्ती प्रतियोगिता का सफलतापूर्वक हुआ समापन।

rktvnews

रोहतास: जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में आगामी दुर्गा पूजा की तैयारी हेतु शांति समिति की बैठक।

rktvnews

बक्सर:कृषि मूल्य श्रृंखला के विकास तथा ऋण प्रवाह को बेहतर बनाने की जरूरत : डीडीएम आनंदवर्धन

rktvnews

भोपाल: राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय के विद्यार्थियों के शैक्षिक भ्रमण का मानव संग्रहालय में शुभारंभ।

rktvnews

Leave a Comment