RK TV News
खबरें
Breaking Newsधार्मिक

पटना : आदि चित्रगुप्त मंदिर में हुआ संगत पंगत का भव्य आयोजन

पटना/बिहार (राकेश मंगल सिन्हा) 26 मई। श्री चित्रगुप्त आदि मंदिर दीवान मुहल्ला, चित्रगुप्त घाट, पटना सिटी में संगत पंगत पूर्व सांसद रवीन्द्र किशोर सिन्हा की अध्यक्षता में संपन्न हुआI इस अवसर पर सर्वप्रथम चित्रगुप्त भगवान की आरती और चित्रगुप्त वंदना के साथ संगत-पंगत शुरू हुआ I संगत-पंगत में सर्वसम्मति से प्रत्येक संगत-पंगत के दिन कम से कम एक पौधा लगाने की शुरुआत की गई। आरती के बाद मनीषा श्रीवास्तव द्वारा भोजपुरी संगीत का कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया I विभिन्न लोगों द्वारा संगत पंगत के उद्देश्यों पर भी चर्चा की गई। मंदिर निर्माण एवं दैनिक समर्पण के विषय पर विचार व्यक्त किया गया I डॉ. रवीन्द्र किशोर सिन्हा की अध्यक्षता में संगत पंगत का आयोजन अरबिंद कुमार सिन्हा के संयोजकत्व में संपन्न हुआ I संगत पंगत में पटना एवं पटना से बाहर के लोग भी शामिल हुए। आयोजन में मुख्य रूप से देहरादून से डा ज्योति श्रीवास्तव, डा निर्मल श्रीवास्तव ,डॉ. एन पी नारायण, मंदिर के प्रधान सचिव सुदामा प्रसाद सिन्हा, प्रो चन्द्र मोहन राय सक्सेना, मनोज कुमार मनोज, सुजीत वर्मा, कुमार अनुपम सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Related posts

स्टेनलेस स्टील और एल्युमीनियम बर्तनों के लिए भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) के दिशा-निर्देशों का अनुपालन अनिवार्य।

rktvnews

महाकुंभ मेला 2025: प्रयागराज के पवित्र जल में एकता का समागम।

rktvnews

दरभंगा:जिला प्रशासन की टीम 40 रनों से हुई विजयी।

rktvnews

सारण: अवैध हथियार के साथ सोशल मीडिया पर पोस्ट करना पड़ा भारी! सारण पुलिस ने की गिरफ्तारी।

rktvnews

09 जुलाई 23 दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

भोजपुर: नए साल पर बखोरापुर मंदिर में दर्शन को उमड़ा जनसैलाब,सांस्कृतिक कार्यक्रम का हुआ आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment