RK TV News
खबरें
Breaking Newsजागरूकता

भोजपुर जिला प्रशासन की अनोखी पहल “हर घर दस्तक अभियान”।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर) 26 मई।“हर घर दस्तक अभियान” में जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी, भोजपुर महेन्द्र कुमार एवं पुलिस अधीक्षक, भोजपुर नीरज कुमार सिंह के संयुक्त तत्वाधान में हर घर दस्तक अभियान का शुभारंभ भोजपुर जिला के खेल भवन परिसर से किया गया। जिला के अधिकांश मतदान केन्द्रों पर जिला स्तरीय पदाधिकारी / अनुमंडल स्तरीय पदाधिकारी, प्रखण्ड स्तरीय पदाधिकारी के साथ-साथ सेक्टर पदाधिकारी, सेक्टर पुलिस पदाधिकारी, बूथ लेबल कमिटी “हर घर दस्तक अभियान” में घर-घर घूमकर 01 जून 2024 को मतदान करने हेतु जिला पदाधिकारी, भोजपुर द्वारा नेवता (आमंत्रण-पत्र) को सभी घरों के मतदाताओं को वितरित किया गया ताकि 01 जून 2024 को शत-प्रतिशत मतदान करें। इस अभियान में जीविका के पदाधिकारियों द्वारा 7300 घरों के मतदाताओं, आंगनवाड़ी सेविका / सहायिका, महिला पर्यवेक्षिका, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी द्वारा 4578 घरों, कल्याण विभाग के प्रखण्ड कल्याण पदाधिकारी एवं विकास मित्रों के द्वारा 12320 घरों, अनुमण्डल एवं प्रखण्ड स्तरीय पदाधिकारी, सेक्टर पदाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी द्वारा 23440 घरों के साथ-साथ जिला स्तरीय पदाधिकारी द्वारा 5572 घरों के साथ पूरे राज्य में अनोखा रिकॉर्ड कायम करते हुए कुल 53210 घरों में एक साथ 2,12,840 मतदाताओं को जिला प्रशासन, द्वारा नेवता (आमंत्रण-पत्र) दिया गया।

घर-घर भ्रमण के दौरान जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी, भोजपुर द्वारा आरा विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या 242 और 243 जिला कृषि कार्यालय ,महाराजा हाता 244 पर मतदाताओं को नेवता देकर अपील किया गया कि लोकतंत्र के इस महापर्व में मतदान का प्रतिशत बढ़े, इसकी जिम्मेवारी हम सभी की है। सभी को अपने साथ परिवार के सदस्य सहित आस-पास के लोगों को बढ़-चढ़ कर भाग लेने के लिए प्रेरित करना होगा तभी शत-प्रतिशत मतदान होगा जिससे हमारा लोकतंत्र मजबूत होगा।
इस मौके पर स्वीप कोषांग के वरीय पदाधिकारी-सह-उप विकास आयुक्त, भोजपुर विक्रम विरकर, अपर समाहर्त्ता मनोज कुमार झा, जिला अनुमण्डल लोक शिकायत पदाधिकारी विजय कुमार, निदेशक डी.आर.डी.ए. प्रमोद कुमार, अनुमण्डल पदाधिकारी, आरा सदर लाल ज्योतिनाथ सहदेव, जिला पंचायती राज पदाधिकारी, नूर अहसन, जिला सूचना जन-सम्पर्क पदाधिकारी, जिला कल्याण पदाधिकारी, अग्रणी बैंक प्रबंधक, अन्य शाखाओं के वरीय उपसमाहर्त्ता के साथ-साथ स्वीप नोडल पदाधिकारी हीना, सहायक परियोजना पदाधिकारी शालिनी प्रज्ञा, जिला समन्वयक रंजय बैठा, जिला परियोजना पदाधिकारी, नमामि गंगे अमित कुमार सिंह के साथ स्वीप कोषांग के सभी कर्मी उपस्थित थे।

Related posts

स्व. बैनर्जी ने पदचिन्ह बनाए, उनके सपनों के राष्ट्र निर्माण का संकल्प लें – मुख्यमंत्री

rktvnews

झारखंड:हेमंत सोरेन सरकार में हिंदू होना मानो अपराध : बाबूलाल मरांडी

rktvnews

लोकसभा चुनाव के बाद आरएसएस की चुनावी रणनीति।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने चक्रवात “रेमल” के प्रभाव की समीक्षा की।

rktvnews

सत्ता के दलालों की संस्था मर चुकी है; यह कभी पुनर्जीवित नहीं हो सकतीः उपराष्ट्रपति

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 12 नवंबर 25

rktvnews

Leave a Comment