RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर:आरा में सुदामा प्रसाद और अगिआंव में शिवप्रकाश रंजन की जीत करें सुनिश्चित : राजू यादव

RKTV NEWS/आरा ( भोजपुर)21 मई।भाकपा(माले) केंद्रीय कमेटी के सदस्य और आरा लोकसभा क्षेत्र से भाकपा(माले) के पूर्व प्रत्याशी राजू यादव ने अगिआंव विधांनसभा क्षेत्र के बनौली, चासी, डिहरा, छपरापुर, चिरैली, अनन्तपुर और डिलियां आदि गांवों में किसानों व नौजवानों के बीच चुनाव प्रचार करते हुए अगिआंव और आरा में इंडिया गठबंधन समर्थित भाकपा(माले) वपत्यशियों की जीत सुनिष्चित करने की अपील की।
युवा माले नेता ने कहा कि देश की सत्ता पर पिछले दस सालों से काबिज मोदी सरकार ने देश के किसानों व नौजवानों के साथ धोखाधड़ी की है। देश में बेरोजगरी ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। तीन कृषि कानूनों को वापस करने के लिए साल भर से भी अधिक दिनों तक संघर्ष करना पड़ा। सरकार ने वादाखिलाफ़ी करते हुए किसानों की एमएसपी देने से इनकार कर दिया है।
उन्होंने कहा कि जब इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगीतो हर साल एक करोड़ युवाओं को रोजगार, महिलाओं को एक लाख रुपये की सहायता, गरीबों को 200 यूनिट मुफ्त बिजली, किस्सनों को एमएसपी की सौगात मिलेगी और जेलों में बंद राजनीतिक बंदियों को रिहा किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के दिन पूरे हो चुके हैं। अपनी हर निश्चित देख प्रधानमंत्री मोदी और भाजपा नेता नफरत फैलाने में लग गए हैं।
इन बैठकों में सनोभूषण यादव, रमेश यादव, चासी पंचायत के पूर्व मुखिया गुप्त यादव और मुखिया नरेंद्र यादव, अशोक यादव,जालिम यादव, बड़गांव के पूर्व मुखिया विनोद चौधरी समेत भाकपा(माले) और राजद समेत अन्य गठबंधन दलों के कार्यकर्ता भी शामिल रहे।

Related posts

भोजपुर:अखंड भारत कार्यक्रम में राष्ट्र एकता और सांस्कृतिक विरासत का संदेश।

rktvnews

दरभंगा:सतत जीविकोपार्जन योजना ने बदली तुनकी देवी की जिंदगी,मेहनत के बल हुई आत्मनिर्भर।

rktvnews

भोजपुर:डॉ. आलोक को आरा विधानसभा युवा कांग्रेस का प्रभारी बनाए जाने पर हर्ष।

rktvnews

हनुमानगढ़:एनएमपीजी महाविद्यालय में खेल सप्ताह का शुभारम्भ।

rktvnews

मोदी की गारंटी का प्रत्यक्ष प्रमाण है चुनाव परिणाम: जिला प्रवक्ता राजेश सिंह

rktvnews

झारखंड:चतरा:जिला स्तरीय अंतर विद्यालय बैंड प्रतियोगिता का आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment