RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिरीक्षण

पदाधिकारियों ने प्रखंड व पंचायत में पेयजल की उपलब्धता की जांच की।

सीतामढ़ी/बिहार 20 जुलाई।जिलाधिकारी के निर्देश के आलोक में प्रखंड एवं पंचायतों में पेयजल की उपलब्धता की जांच विभिन्न पदाधिकारियों के द्वारा की गई।
जिले में औसत से कम वर्षा होने के कारण जलस्तर नीचे जाने की स्थिति से सम्बंधित समस्या को देखते हुए विभिन्न प्रखंडों के नोडल अधिकारियों के द्वारा पेयजल की उपलब्धता की आज जांच की गई। संभावित पेयजल की समस्याओं के मद्देनजर जिले के सभी पंचायतो में पेय जल संबंधी आधारभूत संरचनाओं यथा- नल- जल योजना एवं चापाकालों की मरम्मती का लगातार अनुश्रवण किया जा रहा है। इस क्रम में आज विभिन्न अधिकारियों के द्वारा इसकी जांच की गई।
जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया है कि पेयजल की उपलब्धता हेतु शत प्रतिशत सत्यापन करते हुए सत्यापन प्रतिवेदन विहित प्रपत्र में आज ही जिला आपदा प्रबंधन प्रशाखा में उपलब्ध करा देना है।
जिलाधिकारी ने निर्देशित किया है कि अपने आवंटित प्रखंडों के जनप्रतिनिधियों पंचायत कर्मियों के साथ एवं कार्यकारी एजेंसी के साथ पेयजल संबंधित इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा करेंगे एवं अपने अनुश्रवण में पेयजल सम्बन्धी समस्याओं का निराकरण हेतु आवश्यक कार्रवाई करवाएंगे। उक्त आदेश के आलोक में प्रखंडों के नोडल अधिकारियों के द्वारा प्रखंडों एवं पंचायतों में जाकर पेयजल की उपलब्धता की स्थिति की जांच की गई।

Related posts

भोजपुर: कायस्थ क्रांतिकारी विचार मंच ने कंबलों का वितरण कर मनाई अटल और मालवीय की जयंती।

rktvnews

भोजपुर:आनंद इंटरनेशनल स्कूल में हुआ झंडोत्तोलन।

rktvnews

भोजपुर:बिहार पुलिस में चयनित युवाओं का एमएलसी सोनू राय ने किया सम्मान।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 06 अप्रैल 24

rktvnews

दरभंगा :उच्चतम न्यायालय, नई दिल्ली में 29 जुलाई 2024 से 03 अगस्त 2024 तक आयोजित होगा “विशेष लोक अदालत”।

rktvnews

भोजपुर:भाकपा माले वरिष्ठ नेता का.अशोक सिंह का निधन!महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य सहित वरीय नेता उनके शव पर माल्यार्पण कर देंगे श्रद्धांजली।

rktvnews

Leave a Comment