लखनऊ/उत्तर प्रदेश (आरकेटीवी प्र ०) 01 मार्च।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भारत टेक्स-2024 में उत्तर प्रदेश कोपार्टनर स्टेट बनाने के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के प्रति आभार व्यक्त करतेहुए कहा कि राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में यह चार दिवसीय आयोजन भारत मण्डपम तथायशोभूमि में एक साथ किया गया है। प्रधानमंत्री जी की यह पहल अभिनन्दनीय है।इस आयोजन से देश व प्रदेश के कपड़ा उद्योग तथा हस्तशिल्प से जुड़े उद्यमियों कोएक व्यापक बाजार मिलेगा।
मुख्यमंत्री गुरुवार को नई दिल्ली के भारत मण्डपम (प्रगति मैदान) में आयोजित।भारत टेक्स-2024 में मीडिया प्रतिनिधियों को सम्बोधित कर रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने भारत टेक्स-2024 में देश के अलग-अलग हिस्सों और उत्तर प्रदेश के हस्तशिल्पियों एवं कारीगरों द्वारा लगायी गयी प्रदर्शनियों का अवलोकन किया। उन्होंने भारत टेक्स-2024 के यूपी० पवेलियन में आए सभी बायर्स और विजिटर्स का स्वागत किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस अन्तरराष्ट्रीय प्रदर्शनी का आयोजन टेक्सटाइल क्षेत्र की वर्तमान व भविष्य की सम्भावनाओं को ध्यान में रखकर किया गया है। देश में कृषि क्षेत्र के बाद टेक्सटाइल क्षेत्र में ही रोजगार, विकास व तकनीक की सर्वाधिक सम्भावना है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह आयोजन प्रधानमंत्री जी के विजनके अनुरूप अपने लक्ष्यों को अवश्य प्राप्त करेगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि यशोभूमि में प्रदेश के एक्जिबिटर्स द्वारा कुल 20स्टॉल लगाए गए हैं। भारत मण्डपम (प्रगति मैदान) में प्रदेश की 46 वस्त्र इकाइयों द्वारा स्टॉलों पर अपने उत्पाद प्रदर्शित किए गए हैं। उत्तर प्रदेश द्वारा इस आयोजन में सिल्क, कारपेट, हैण्डीक्राफ्ट के साथ प्रदेश की परम्परागत उत्पाद जैसे ‘एक जनपद एक उत्पाद योजना के बेहतरीन उत्पाद प्रदर्शित किए गए हैं। उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त की कि यहाँ पर आये विदेशी और घरेलू बॉयर्स ने इस प्रदर्शनी को पसन्द किया है और ऑर्डर भी प्लेस किये हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री जी द्वारा देश को 07 पी०एम0 मित्र पार्क दिए गए हैं। इसमें से एक प्रदेश के जनपद लखनऊ तथा हरदोई में 01 हजार एकड़ भूमि में विकसित किया जाएगा। प्रदेश में रेडीमेड गारमेंट्स की ढेर सारी सम्भावनाएं हैं। इसके लिए राज्य सरकार द्वारा कार्यवाही प्रारम्भ की गयी है। ग्रेटर नोएडा के बाद प्रदेश में 04 अन्य स्थानों पर फ्लैटेड फैक्ट्री का विकास किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश की लखनऊ की चिकनकारी, बरेली कीजरी-जरदोजी, भदोही का कार्पेट, सीतापुर की दरियों, सिल्क विश्व विख्यात हैं। भारतविश्व को 17 हजार करोड़ रुपये से अधिक की कारपेट निर्यात करता है, जिसमेंलगभग 60 प्रतिशत का योगदान प्रदेश में भदोही, मीरजापुर एवं वाराणसी से होता है।प्रदेश सरकार द्वारा लखनऊ की चिकनकारी, सीतापुर की दरी, बरेली कीजरी-जरदोजी, भदोही की कालीन को प्रमोट करने का कार्य किया गया है। यह सभी रोजगार सृजन के महत्वपूर्ण माध्यम हैं। आज वैश्विक टेक्सटाइल इण्डस्ट्री भारत की ओर आशा भरी नजरों से देख रही है।
इस अवसर पर एम०एस०एम0ई० मंत्री राकेश सचान, अपर मुख्य सचिवएम०एस०एम०ई०अमित मोहन प्रसाद सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी एवं उद्यमी।उपस्थित थे।
