RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिरीक्षण

बागपत:खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने खाद्य प्रतिष्ठानों यथा होटल रेस्टोरेंट ढाबों पर चलाया गया अभियान!22 जनवरी को जनपद की समस्त मीट प्रतिष्ठान रहेंगे बंद।

बागपत/उत्तर प्रदेश 20 जनवरी। जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह के निर्देशों के क्रम में दिनांक 22 जनवरी 2024 को अयोध्या में आयोजित होने वाले श्री रामजन्म भूमि मंदिर में *प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम* को सफल बनाएं जाने एवं आम जन मानस को *ढाबों, भोजनालयों* में सुरक्षित खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराए जाने के उद्देश्य से मानवेन्द्र सिंह सहायक आयुक्त खाद्य II के निर्देशन में जनपद बागपत में टीम गठित करते हुए हाईवे पर स्थित खाद्य प्रतिष्ठानों यथा होटल रेस्टोरेंट ढाबे इत्यादि का लगातार सघन निरीक्षण/ जांच की जा रही है।
जिसके क्रम में निम्नानुसार प्रवर्तन कार्यवाही की गई।
1. *आपकी खातिर रेस्टोरेंट* , दिल्ली सहारनपुर रोड से पनीर एवं लाल मिर्च पाउडर के दो नमूने संग्रहित किए गए। साथ ही खराब, दुर्गंधयुक्त फ्राइड अंडे (लगभग 2 किग्रा) एवं लेग पीस (लगभग 5 किग्रा) मौके पर नष्ट कराए गए। किचन एवं फ्रिज में गंदगी मिलने पर नोटिस जारी किया गया।
2. *चौधरी ढाबा, दिल्ली सहारनपुर रोड* से पनीर का नमूना जांच हेतु संग्रहित किया गया।
3. *श्री बांके बिहारी स्वीट्स एंड रेस्टोरेंट मेरठ रोड* से पनीर के नमूना जांच हेतु संग्रहित किया गया।
इसके अतिरिक्त दिनांक 22 जनवरी 2024 को *मांस–मछली के विक्रय को प्रतिबंधित* किए जाने के दृष्टिगत समस्त मीट आदि से संबंधित प्रतिष्ठानों को दिनांक 22 जनवरी 2024 को बंद रखने के निर्देश दिए गए।

Related posts

राजनीतिक दलों के नेताओं संग सरकार की आज बैठक हुई।

rktvnews

भोजपुर:लोकनायक जयप्रकाश स्मारक संस्थान ने जेपी सेनानी सुधीर केशरी को अर्पित की श्रद्धांजलि।

rktvnews

जयपुर:मुख्यमंत्री ने ली बजट घोषणाओं एवं विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा बैठक।

rktvnews

जगदीशपुर नगर पंचायत की बैठक में चापाकलों की मरम्मती सहित अन्य जनहित मुद्दों पर की गई चर्चा।

rktvnews

दुमका:अंचल कार्यालय, दुमका में विगत तीन वर्षों के कार्यों की समीक्षा, उपायुक्त ने किया औचक निरीक्षण।

rktvnews

रायपुर : मुख्यमंत्री की पहल से मृतक नरसिंह के परिजनों को मिली राहत।

rktvnews

Leave a Comment