RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:A3 इंटरनेशनल डिजिटल लाइब्रेरी’ का हुआ उद्घाटन।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)16 मार्च।जिला स्कूल के पीछे पुरानी पोस्ट ऑफिस के समीप स्थापित ए3 इंटरनेशनल डिजिटल लाइब्रेरी का भव्य उद्घाटन न्यायिक, प्रशासनिक, चिकित्सा और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े कई गणमान्य लोगों द्वारा किया गया।
सभापति अवधेश नारायण सिंह ने कहा कि आज के दौर में डिजिटल लाइब्रेरी शिक्षा के क्षेत्र में एक नई क्रांति का माध्यम बन रही है। ऐसे संस्थान छात्रों को आधुनिक तकनीक और संसाधनों के साथ अध्ययन करने का बेहतर अवसर प्रदान करते हैं।विद्यार्थियों और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए काफी उपयोगी साबित होगी। जिला एवं सत्र न्यायाधीश मनोरंजन कुमार झा ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षा ही समाज के विकास का सबसे मजबूत आधार है।मुख्य अतिथि अमरेंद्र पति त्रिपाठी ने कहा कि आज के समय में डिजिटल संसाधनों की उपलब्धता अत्यंत आवश्यक हो गई है। उन्होंने कहा कि इस तरह की लाइब्रेरी युवाओं को बेहतर वातावरण और सुविधाएं उपलब्ध कराकर उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगी।कार्यक्रम में आरा नगर निगम की महापौर इंदु देवी, नगर आयुक्त अंजु कुमारी, सिविल सर्जन डॉ. शिवेंद्र कुमार सिन्हा, जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी बलदेव चौधरी, जिला शिक्षा पदाधिकारी मानवेंद्र कुमार राय, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी चंदन प्रभाकर . महिला कॉलेज के प्राचार्य प्रो. डॉ. नरेंद्र प्रताप पालित, लोक अभियोजक राणा प्रताप सिंह, तथा अध्यक्ष राकेश कुमार मिश्रा पद्मश्री डॉ. भीम सिंह भवेश, मनमोहन ओझा आदि रहे।

Related posts

दुमका:शहर के विभिन्न स्थलों पर सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया।

rktvnews

मकर संक्रांति: पतंगबाज़ी, आनंद, संस्कृति और चेतना।

rktvnews

चतरा:रेलवे निर्माण कार्य से संबंधित विभिन्न स्थलों का एसडीओ ने किया निरीक्षण।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने काशी में शिवपुर-फुलवरिया-लहरतारा मार्ग का निरीक्षण किया।

rktvnews

उत्तराखंड:मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु की सहकारिता विभाग के तहत प्राथमिक कृषि ऋण समितियों (PACS) के सम्बन्ध में बैठक।

rktvnews

भोपाल:केंद्रीय संचार मंत्री सिंधिया ने “समृद्ध ग्राम फिजिटल सेवाएं” पहल अंतर्गत समृद्धि केंद्र का उद्घाटन किया।

rktvnews

Leave a Comment