RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिर्वाचन

चतरा:लोकसभा आम निर्वाचन 2024 को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन।

नमांकन के पहले दिन 02 उम्मीदवारों ने दाखिल किया नाम निर्देशन पत्र।

RKTVNEWS/चतरा (झारखंड)26 अप्रैल।जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त चतरा रमेश घोलप की अध्यक्षता में समाहरणालय सभा कक्ष में लोकसभा आम निर्वाचन 2024 को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। उन्होने प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकार बंधुओं को जानकारी दिया कि निर्वाचन आयोग द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार आज से नामांकन प्रक्रिया जारी है जो 03 मई 2024 तक 11ः00 बजे से 03ः00 बजे तक उम्मीदवार अपना नामांकन दाखिल कर सकेंगे। वहीं उन्होने कहा सुरक्षा के दृष्टिकोण से समाहरणालय के 100 मीटर के दायरे में दण्डाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों के साथ-साथ पुलिस बल की तैयनाती की गई है। नामांकन के दौरान उम्मीदवार के साथ चार लोग को ही निर्वाची पदाधिकारी कक्ष में आने की अनुमति है। आगे कहा आज 12 उम्मीदवारों द्वारा नामांकन फॉर्म लिए गए है। जिसमें आज नामांकन के पहले दिन कुल 02 उम्मीदवारों द्वारा नामांकन दाखिल किया गया है। जिसमें भारतीय जनता पार्टी से कालीचरण सिंह, पिता बैजनाथ सिहं वहीं निर्दलीय से अभिषेक कुमार सिंह, पिता राकेश कुमार सिंह ने अपना-अपना नामांकन दाखित किया। उन्होने कहा जो उम्मीदवार चतरा लोकसभा क्षेत्र के लिए चुनाव लड़ना चाहते है वो उम्मीदवार 11ः00 बजे से 03ः00 बजे तक नोमिनेशन फाईल कर सकते है। दिनांक-27 अप्रैल एवं 28 अप्रैल एनआईए एक्ट के तहत अवकाश होने के कारण नोमिनेशन फाईल नहीं किया जाएगा। दिनांक 04 मई को नाम निर्देशन पत्रों की जांच की जाएगी एवं दिनांक-06 मई को उम्मीदवार अपना नाम वापस ले सकते है। वहीं 20 मई 2024 को मतदान दिवस है एवं 04 जून 2024 को वोटों की गिनती की जाएगी।
04-चतरा लोकसभा क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या-1685462 है जो अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
उक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में पुलिस अधीक्षक चतरा विकास कुमार पाण्डेय, उप विकास आयुक्त पवन कुमार मण्डल, अपर समाहर्ता अरविन्द कुमार, अनुमण्डल पदाधिकारी सिमरिया सन्नी राज, अनुमण्डल पदाधिकारी चतरा सुरेन्द्र उरांव, अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी चतरा, सभी प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकार बंधु उपस्थित थे।

Related posts

राजस्थान:मुख्यमंत्री की जोधपुर में संभाग स्तरीय अधिकारियों के साथ अहम बैठक।

rktvnews

भोपाल:आमजन के प्रति सहानुभूति कथनी करनी में दिखें: राज्यपाल मंगुभाई पटेल

rktvnews

चतरा:राज्यस्तरीय फुटबॉल प्रतिभा चयन ट्रायल में खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभा।

rktvnews

राष्ट्रपति 5 सितंबर, 2023 को 75 चयनित शिक्षकों को वर्ष 2023 के राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित करेंगी।

rktvnews

गढ़वा:स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, अनुपस्थित चिकित्सकों पर होगी कड़ी कार्रवाई : उपायुक्त पशुपति नाथ मिश्रा

rktvnews

पन्नीवाली में महंगाई राहत कैंप, लोक गीतो से योजनाओ का किया प्रचार प्रसार, बना मुख्य आकर्षण।

rktvnews

Leave a Comment