RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर:इंडिया गठबंधन प्रत्याशी ने किया सदर प्रखंड के कई गांवों में जन संवाद,कहा – आरके सिंह सांसद निधि खर्च करने के मामले में फिसड्डी

मोदी सरकार की वादाखिलाफी के खिलाफ मतदान करें: सुदामा प्रसाद

RKTVNEWS/आरा(भोजपुर) 26 अप्रैल।आरा संसदीय क्षेत्र से इंडिया गठबंधन के भाकपा(माले)प्रत्याशी का. सुदामा प्रसाद ने आज आरा विधानसभा के अंतर्गत दर्जनों गांवों में जनसंवाद करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की गारंटी झूठ का पुलिंदा है। गारंटी सिर्फ इस बात की है कि वे अगर तीसरी बार सत्ता में आते हैं तो देश का लोकतंत्र और संविधान नहीं बचेगा।
उन्होंने कहा कि मोदी सरकार देश के दो करोड़ नौजवानों को रोजगार देने और हर व्यक्ति के खाते में 15 लाख रुपये डलवाने का सब्जबाग दिखा कर सत्ता में आई लेकिन लोगों की जेब से पाई-पाई हड़पने में लग गई।
जन संवाद के दौरान लोगों ने कहा की पिछले10 वर्षों कार्यकाल के दौरान उन्होंने अपने सांसद आरके सिंह का चेहरा भी नहीं देखा है। उनको दो – दो बार सांसद बनाया, लेकिन भोजपुर जिला के विकास को लेकर संसद में उनका कोई वक्तव्य नहीं देखा हैं। जन संवाद में शामिल पिपरहिया के किसानों ने कहा कि आरके सिंह वादा किए थे कि वे सोन नहरों को पक्कीकरण करवा कर नहरों के अंतिम छोर तक पानी पहुंचाने का काम करेंगे लेकिन उनका यह वादा आज तक पूरा नहीं हुआ। इस बार आरके सिंह को हराना हैं और मोदी सरकार को गद्दी से उखाड़ फेकना हैं।
का. सुदामा प्रसाद ने आरा सदर प्रखंड के पिपरहिया, हसनपुरा , गोठहुला , बरौली, अलीपुर, लक्षणपुर, जमीरा, लकमनपुर, श्रीनगर, भकुरा, बारा, बसंतपुर और धुधुआ आदि गांवों में आयोजित हुएइस सघन जन संवाद के दौरान उनके साथ भाकपा(माल) प्रखंड सचिव वि जय ओझा आइसा नेता रौशन कुशवाहा, अखिलेश गुप्ता, स्थानीय माले नेता उपेंद्र पाल, कुंदन प्रसाद, कामता बिंद, राजद नेता अशोक यादव, मुखिया वीरबहादुर यादव, उप प्रमुख भगीरथ यादव आदि नेता मौजूद थे।
जगह-जगह ग्रामीणों से संवाद करते हुए अन्य नेताओं ने लोगों से लोकतंत्र व संविधान को बचाने के लिए आगे आने और इंडिया गठबंधन प्रत्याशी सुदामा प्रसाद को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की।
उन्होंने बताया कि आरा संसदीय क्षेत्र के मजदूर-किसानों, छात्र-नौजवानों, महिलाओं, छोटे-बड़े दुकानदारों और समाज के सभी कमजोर तबकों ने भाजपा को सबक सिखाने का मन बना लिया है।

Related posts

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सरदार वल्लभभाई पटेल को उनकी जयंती पर नमन किया।

rktvnews

रायपुर : छत्तीसगढ़ में 147 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी चित्रोत्पला फिल्म सिटी : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

rktvnews

दिव्यांगजनों की सुविधा के लिए अस्थायी पंजीकरण के माध्यम से पूर्ण निर्मित वाहनों को अनुकूल वाहनों में बदलने की प्रारूप अधिसूचना जारी

rktvnews

भोजपुर : 64 लीटर देशी शराब के साथ एक गिरफ्तार! भेजा गया जेल।

rktvnews

भोजपुर:मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर बड़हरा विधायक ने जिलाधिकारी एवं पदाधिकारियों संग बखोरापुर मे तैयारीयो का निरीक्षण किया।

rktvnews

भोजपुर:बखोरापुर में बड़हरा विधायक ने किया यात्री शेड का उदघाटन।

rktvnews

Leave a Comment