RK TV News
खबरें
Breaking Newsराहत

पन्नीवाली में महंगाई राहत कैंप, लोक गीतो से योजनाओ का किया प्रचार प्रसार, बना मुख्य आकर्षण।

हनुमानगढ़/राजस्थान 19 जून। टिब्बी के पन्नीवाली महंगाई राहत एवं प्रशासन गांवों के संग अभियान में आमजन की समस्याओं का तत्काल निस्तारण किया गया जिससे कैंप आमजन के जीवन में लेकर आया राहत खुशियों की बौछार, राहत से लाभार्थी बोले धन्यवाद अशोक गहलोत सरकार। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा आमजन की कमर तोड़ रही महंगाई से राहत देने की मंशा से शुरू किए गए महंगाई राहत तथा प्रशासन गांवों व शहरो के संग अभियान में आयोजित कैंप में विभिन्न दस जनकल्याणकारी योजनाओ में राहत के लिए पंजीयन करवाने पर लाभार्थियों को राहत की गारंटी प्रदान की जा रही है । पन्नीवाली में महंगाई राहत व प्रशासन गांवों के संग अभियान में आयोजित कैंप में 125 दिन ग्रामीण तथा 100 दिन शहरी रोजगार की गारंटी, घरेलू बिजली कनेक्शन में 100 यूनिट प्रतिमाह बिजली फ्री तथा कृषि कनेक्शन के लिए 2000 यूनिट बिजली फ्री, चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना में 25 लाख का स्वास्थ्य बीमा, 10 लाख का चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना, अन्नपूर्णा राशन वितरण, कामधेनु पशुधन बीमा योजना, सामाजिक सुरक्षा पेंशन 1000 रुपए, मुख्यमंत्री गैस सिलेंडर योजना में 500 का गैस सिलेंडर में पंजीयन करवाने वाले लाभार्थियों को जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियो ने सीएम अशोक गहलोत के हस्ताक्षर युक्त गारंटी कार्ड वितरित किए। लाभार्थियों ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का आभार व्यक्त किया। शबनम गोदारा, जिला परिषद सदस्य मनीष मक्कासर, जिला परिषद सदस्य प्रवीणा मेघवाल, पंचायत समिति प्रधान निक्कुराम मेघवाल ने कैंप का निरीक्षण कर लोगो से अधिक से अधिक पंजीयन करवाने की अपील की। विभिन्न विभागों से संबंधित समस्याओं का तत्काल निस्तारण करने की बात कही, तथा विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। वही लोक कलाकारों ने लोक गीत ओ केसरिया बालम नि पधारो म्हारे देश व अन्य गीतो के माध्यम से योजनाओ का प्रचार प्रसार किया। इस अवसर पर एसडीएम सुश्री स्वाति गुप्ता, तहसीलदार हरीश टाक, एडीओ श्रवण मीणा, सरपंच सोनू चोपड़ा, कृष्ण देग मेहरवाला, भूप सहारण डबली खुर्द, प्रधानाचार्य हृदयपाल सिंह आदि मोजूद रहे। सरपंच सोनू चोपड़ा तथा ग्रामीणों ने अधिकारियो, जनप्रतिनिधि तथा सहयोगियों का साफा पहनाकर सम्मान किया।

Related posts

भोजपुर : टेम्पो से 140 पीस किंगफिशर बीयर बरामद।

rktvnews

हनुमानगढ़:राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन हेतु बीमा कंपनियों के अधिवक्ताओं के साथ बैठक।

rktvnews

आईसीएमआर ने राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस पुरस्कार 2026 में स्वर्ण पुरस्‍कार जीता।

rktvnews

मध्यप्रदेश:यूनेस्को क्रिएटिव सिटीज़ नेटवर्क में शामिल हुआ ग्वालियर:अन्तराष्ट्रीय स्तर पर सिटी ऑफ म्यूजिक के रुप मे मिली पहचान।

rktvnews

ग्रामीण आजीविका मिशन से आत्मनिर्भर हुई रीवा की सविता और निर्मला।

rktvnews

शाहाबाद चैंबर ऑफ़ कॉमर्स ने बजट को जनहित कारी बताया।

rktvnews

Leave a Comment