RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिर्वाचन

उत्तराखंड:मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम ने आवश्यक सेवा से जुड़े समस्त विभागों एवं एजेंसियों के साथ की बैठक।

RKTV NEWS/देहरादून (उत्तराखंड) 18 अप्रैल।मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम ने आज सचिवालय में आवश्यक सेवा से जुड़े समस्त विभागों एवं एजेंसियों के साथ बैठक की। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बैठक में निर्देश दिए कि मतदान के दिन मतदान समाप्ति तक सभी अस्पतालों में मेडिकल स्टाफ की अनिवार्य रूप से उपस्थिति रहे। उन्होंने कहा कि विद्युत एवं पेयजल आपूर्ति से जुड़े संबंधित विभाग सभी मतदान केंद्रों पर व्यवस्था सुनिश्चित करें। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने लोक निर्माण विभाग को निर्देश दिए हैं कि मतदान पार्टियों के अपने गंतव्यों तक सुरक्षित वापसी होने तक सभी राजमार्गों, सड़कों, संपर्क मार्गों पर लैंड स्लाइड या अन्य किसी भी बाधा के दृष्टिगत अलर्ट मोड पर रखा जाए।
बैठक में अपर निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे, संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रताप शाह, सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी मस्तू दास समेत समेत विभिन्न विभागों एवं केंद्रीय एजेंसियों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक शाखा आरा द्वारा विश्व रेडक्रॉस दिवस पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 09 दिसंबर 24

rktvnews

भोजपुर:भिखारी ठाकुर रंग जलसा 2025 की तैयारी समिति की अंतिम समीक्षा बैठक संपन्न।

rktvnews

भोजपुर:पूजा समिति ने किया “घर गृहस्थी” नाटक का मंचन

rktvnews

दरभंगा:डीएम की अध्यक्षता में धान अधिप्राप्ति की समीक्षात्मक बैठक।

rktvnews

भोजपुर:गंगा के कटाव से जवइनिया के लोग पलायन को मजबूर।

rktvnews

Leave a Comment