RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिर्वाचन

मध्यप्रदेश:तीसरे चरण के लिए चौथे दिन 33 अभ्यर्थियों ने भरे नाम निर्देशन-पत्र।

RKTV NEWS/भोपाल (मध्यप्रदेश)18 अप्रैल।मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने बताया है कि लोकसभा निर्वाचन-2024 के निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार तीसरे चरण के लिये नाम निर्देशन-पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया 12 अप्रैल से जारी है। तीसरे चरण के लिये नाम निर्देशन-पत्र के चौथे दिन गुरूवार को 33 अभ्यर्थियों ने 46 नाम निर्देशन-पत्र प्रस्तुत किये। गत 12 अप्रैल से अब तक 83 अभ्यर्थियों द्वारा 124 नाम निर्देशन-पत्र दाखिल किये जा चुके हैं।
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री राजन ने बताया है कि 18 अप्रैल को लोकसभा क्षेत्र क्रमांक-1 मुरैना में 5 अभ्यर्थियों द्वारा 6 नाम निर्देशन-पत्र, लोकसभा क्षेत्र क्रमांक-2 भिण्ड (अजा) में 1 अभ्यर्थी द्वारा 3 नाम निर्देशन-पत्र, लोकसभा क्षेत्र क्रमांक-3 ग्वालियर में 5 अभ्यर्थियों द्वारा 7 नाम निर्देशन-पत्र, लोकसभा क्षेत्र क्रमांक-4 गुना में 6 अभ्यर्थियों द्वारा 6 नाम निर्देशन-पत्र, लोकसभा क्षेत्र क्रमांक-5 सागर में 4 अभ्यर्थियों द्वारा 7 नाम निर्देशन-पत्र, लोकसभा क्षेत्र क्रमांक क्रमांक-18 विदिशा में 6 अभ्यर्थियों द्वारा 6 नाम निर्देशन-पत्र, लोकसभा क्षेत्र क्रमांक-19 भोपाल में 3 अभ्यर्थियों द्वारा 7 नाम निर्देशन-पत्र एवं लोकसभा क्षेत्र क्रमांक-20 राजगढ़ में 2 अभ्यर्थियों द्वारा 3 नाम निर्देशन-पत्र दाखिल किये गये। लोकसभा क्षेत्र क्र.-29 बैतूल (अजजा) के लिये गुरूवार को बहुजन समाज पार्टी के 1 अभ्यर्थी द्वारा 1 नाम निर्देशन-पत्र दाखिल किया गया।
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री राजन ने बताया कि नाम निर्देशन-पत्र दाखिल किये गये अभ्यर्थियों के शपथ पत्र एवं अन्य जानकारियां भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाइट की लिंक https://affidavit.eci.gov.in/ पर देखी जा सकती हैं। उन्होंने कहा कि तीसरे चरण के लिये नाम निर्देशन-पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि शुक्रवार, 19 अप्रैल है। इसके अगले दिन शनिवार, 20 अप्रैल को नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा की जाएगी। नाम निर्देशन-पत्र भर चुके प्रत्याशी सोमवार 22 अप्रैल तक अपने नाम वापस ले सकेंगे। तीसरे चरण के लिए मंगलवार, 7 मई को मतदान होगा। सभी चरणों के मतदान की मतगणना मंगलवार, 4 जून को होगी।

Related posts

दुमका: उपायुक्त के निर्देश पर जिले में विभिन्न प्रखंडों में लगाए जाएंगे रक्तदान शिविर।

rktvnews

रोहतास: जिला उद्योग केंद्र द्वारा संचालित योजनाओं की समीक्षा हेतु सभी बैंक के डीसीओ एवं अग्रणी बैंक प्रबंधकों के साथ की गई बैठक।

rktvnews

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्य सेवक सदन में उत्तराखण्ड @ 25 ‘बोधिसत्व विचार श्रृंखला एक नई सोच-एक नई पहल’ पुस्तक का विमोचन किया।

rktvnews

छत्तीसगढ़ : ’अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस’ : भागदौड़ और तनावपूर्ण जिंदगी में खुद को स्वस्थ रखने का सबसे आसान उपाय है योग : राज्यपाल

rktvnews

बक्सर:डॉ. मीरा सिंह ‘मीरा’ को ‘जनहित साहित्य अकादमी सम्मान 2026’ मिलने पर बक्सर के साहित्य जगत में हर्ष की लहर।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 30 मई 26

rktvnews

Leave a Comment