RK TV News
खबरें
Breaking Newsखेल

राज्यस्तर पर खेल के क्षेत्र में चयन हेतु ट्रायल के लिए तिथि का हुआ निर्धारण।

सारण/छपरा 23 अगस्त। जिला खेल पदाधिकारी सारण के द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार सारण जिला के सभी सरकारी कार्यालयों में नियुक्त खिलाड़ियों, कर्मियों को सूचित किया जाता है कि अखिल भारतीय असैनिक सेवा प्रतियोगिता में राज्य का प्रतिनिधित्व सचिवालय एवं संलग्न कार्यालय में नियुक्त खिलाड़ियों, कर्मियों द्वारा की जाती रही है।
बिहार सचिवालय टीम के उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिये जिला एवं क्षेत्रीय कार्यालयों में नियुक्त खिलाड़ी, कर्मियों की सहभागिता भी सुनिश्चित करने के लिए बिहार सचिवालय स्पोट्र्स फाउन्डेशन, पटना के अधीन आधारभूत खेल संरचनाओं पर विभिन्न खेल विद्या का वार्षिक खेल कार्यक्रम के अंतर्गत प्रतियोगिता के माध्यम से चयन किया जाना है। इन कार्यक्रमों में खिलाड़ियों का चयन राज्यस्तर पर होगा। जिसमें पाटलिपुत्रा स्पॉट्स ग्राउण्ड में एथेलेटिक्स प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु दिनांक 09 एवं 10 दिसम्बर 2023 को ट्रायल होगा। बैडमिंटन प्रतियोगिता हेतु दिनांक 02 एवं 03 सितम्बर 2023 को सचिवालयट बैडमिंटन हॉल, पटना में ट्रायल होगा। बॉसकेटबॉल प्रतियोगिता हेतु दिनांक 28 सितम्बर 2023 से 01 अक्टूबर 2023 तक पाटलिपुत्रा स्पॉट्स कम्पलेक्स पटना में ट्रायल होगा। कैरम प्रतियोगिता हेतु दिनांक 28 सितम्बर 2023 से 01 अक्टूबर 2023 तक सचिवालय बैडमिंटन हॉल, पटना में ट्रायल होगा। चेस प्रतियोगिता हेतु दिनांक 28 सितम्बर 2023 से 01 अक्टूबर 2023 तक सचिवालय बैडमिंटन हॉल, पटना में ट्रायल होगा। क्रिकेट प्रतियोगिता हेतु दिनांक 30 सितम्बर 2023 से 01 अक्टूबर 2023 तक उर्जा स्टेडियम पटना में ट्रायल होगा। कब्बडी प्रतियोगिता हेतु दिनांक 07 से 08 अक्टूबर 2023 तक पाटलिपुत्रा स्पॉट्स कम्पलेक्स, पटना में ट्रायल होगा लॉन लेनिस प्रतियोगिता हेतु दिनांक 26 से 27 अगस्त 2023 तक सचिवालय टेनिस कोर्ट, आई.ए.एस. भवन पटना में ट्रायल होगा। पावर लिफ्टिंग एवं वेट लिफ्टिंग प्रतियोगिता हेतु दिनांक 07 से 08 अक्टूबर 2023 तक सचिवालय बैडमिंटन हॉल, पटना में ट्रायल होगा। स्वीमिंग प्रतियोगिता हेतु दिनांक 07 से 08 अक्टूबर 2023 तक सचिवालय टेनिस कोर्ट, आई.ए.एस. भवन पटना में ट्रायल होगा। टेबल टेनिस प्रतियोगिता हेतु दिनांक 07 से 08 अक्टूबर 2023 तक सचिवालय बैडमिंटन हॉल, पटना में ट्रायल होगा। वॉलीबॉल प्रतियोगिता हेतु दिनांक 07 से 08 अक्टूबर 2023 तक पाटलिपुत्रा स्पॉट्स कम्पलेक्स, पटना में ट्रायल होगा। वेस्ट फिजिक प्रतियोगिता हेतु दिनांक 07 से 08 अक्टूबर 2023 तक सचिवालय बैडमिंटन हॉल, पटना में ट्रायल होगा। रेसलिंग प्रतियोगिता हेतु दिनांक 07 से 08 अक्टूबर 2023 तक बी.एम.पी कैम्प पटना में ट्रायल होगा। म्युजिक, डांस एवं शार्ट प्ले के लिए दिनांक 07 से 08 अक्टूबर 2023 तक सचिवालय बैडमिंटन हॉल, पटना में ट्रायल होगा। योगा के लिए 25 एवं 26 सितम्बर 2023 को सचिवालय बैडमिंटन हॉल, पटना में ट्रायल का आयोजन किया गया है।
सरकारी कार्यालयों में नियुक्त खिलाड़ी, कर्मी Inte-Department Tournaments चयन प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं एवं विस्तृत जानकारी हेतु श्री चितरंजन शर्मा, मो0- 9835295301, संजीव मोहन प्रसाद, मो०- 9431432929 श्री प्रेम कुमार, मो0-8084065859 एवं श्री सत्य प्रकाश, मो0- 9473405050 से संपर्क किया जा सकता है।

Related posts

कौतूहल व चर्चा का विषय बना हरिहरपुर का शिव मंदिर।

rktvnews

सारण:सोनपुर मेला के सफल आयोजन हेतु जिलाधिकारी ने दिए कई आवश्यक निर्देश।

rktvnews

केंद्र सरकार ने तुअर दाल के भंडार की ताजा स्थिति की निगरानी के लिए समिति का गठन।

rktvnews

उदयपुर में 180 करोड़ रूपये लागत की नई सीवरेज लाइन का असम के राज्यपाल कटारिया और नगरीय विकास मंत्री धारीवाल ने किया शिलान्यास।

rktvnews

गढ़वा:उपायुक्त ने जनसुनवाई के माध्यम से सुनी आमजनों की समस्याएं।

rktvnews

मध्यप्रदेश:स्टेट जीएसटी ने चार सौ संदिग्ध व्यवसाइयों के विरूद्ध की कार्रवाई,।

rktvnews

Leave a Comment