RK TV News
खबरें
Breaking Newsप्रशासनिक

जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने कावड़ यात्रा व पुरा महादेव मंदिर पर लगने वाले ऐतिहासिक मेले को सकुशल संपन्न कराए जाने के लिए अधिकारियों के साथ की समीक्षा।

बागपत/उत्तर प्रदेश 13 जुलाई। जनपद बागपत की तहसील बागपत के परशुरामेश्वर महादेव मंदिर पूरा पर श्रावण मास की महाशिवरात्रि का प्रसिद्ध एवं ऐतिहासिक मेला दिनांक 13जुलाई 2023 से 16 जुलाई 2023 तक संपन्न होने जा रहा है इस मेले में काफी संख्या में श्रद्धालु कावड़िया हरिद्वार एवं विभिन्न स्थानों से पैदल पवित्र गंगाजल लेकर शिवलिंग पर जलाभिषेक करते हैं जिसमें पूरा महादेव मंदिर की मान्यता और प्राचीनता मानी जाती है और श्रद्धालु अपने गंतव्य स्थानों को प्रस्थान बागपत से ही करते हैं श्रावण मास की महाशिवरात्रि का मुख्य जलाभिषेक एवं झंडारोहण कार्यक्रम मुख्य जलाभिषेक एवं झंडारोहण कार्यक्रम दिनांक 15 /7/2023 की शाम 8: 32बजे पर संपन्न होगा । शिव भक्तों पर 15 जुलाई को हेलीकॉप्टर के माध्यम से पुष्प वर्षा की जाएगी। जिस के क्रम में 12 जुलाई को जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह व पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय ने मेले में और कावड़ मार्गो पर तैनात किए गए जोनल मजिस्ट्रेट व सेक्टर मजिस्ट्रेट पुलिस अधिकारियों के के साथ पुरा महादेव मंदिर परिसर में बैठक कर कावड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराए जाने के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए जिलाधिकारी ने कहा सभी अधिकारी संवेदनशील होकर ड्यूटी करें अपनी ड्यूटी को सेवाभाव समझें और श्रद्धालुओं को कोई भी समस्या दिखाई दे उनकी समस्या को हल करने का प्रयास करें श्रद्धालुओं के साथ सभी अधिकारी कर्मचारी मधुर व्यवहार रखें और उन्हें उनके प्रस्थान स्थान तक पहुंचाए जाने के लिए मार्ग प्रशस्त करें जिलाधिकारी ने कहा कि यह हम सबका सौभाग्य है ड्यूटी के साथ हमें श्रद्धालुओं की सेवा करने का अवसर प्राप्त हो रहा है । जिलाधिकारी ने कहा कोई भी अधिकारी अपना ड्यूटी पॉइंट तब तक नहीं छोड़ेगा जब तक दूसरा अधिकारी ड्यूटी पॉइंट पर नहीं आ जाएगा सभी अधिकारियों को मार्गों की जानकारी अवश्य हो अपनी गाड़ी में पानी की व्यवस्था मेडिसन की व्यवस्था आदि सामग्री अवश्य रखें और समस्या आने पर किससे संपर्क करना है उसकी जानकारी भी संबंधित को अवश्य हो ड्यूटी पॉइंट तभी छोड़े तब तक प्रतिस्थानी ना आ जाए।
कावड़ यात्रा के लिए श्रद्धालुओं के लिए
प्रथम मार्ग जनपद मेरठ के रोहटा जानी के ग्रामों से गुजरते हुए कावड़िया ग्राम कल्याणपुर से मंदिर पुरा महादेव पहुंचते हैं ।
द्वितीय मार्ग ग्राम भड़ल ,दाहा ,पलड़ी शाहजहांपुर, बरनावा,शेखपुरा होते हुए मंदिर पुरा महादेव पहुंचते हैं जिसमें (संवेदनशील ग्राम बरनावा शाहजहांपुर शेखपुरा) है और मिश्रित आबादी वाले ग्राम भड़ल दाहा पलड़ी गल्हेता मवीकला हैं।
तृतीय मार्ग जनपद मुजफ्फरनगर /मेरठ राजमार्ग से आकर मेरठ शहर ग्राम जानी क्षेत्र में भोला झाल होते हुए बालैनी मंदिर पहुंचते हैं।
चतुर्थ मार्ग में श्रद्धालु अमीनगर सराय से बुडसैनी होकर भी कावड़िया पुरा महादेव मंदिर पर जलाभिषेक करते हैं ।
डाक कावड़ मार्ग ग्राम भड़ल पुसार किशनपुर बराल रमाला टोल बड़ौत ग्राम सरूरपुर से होकर गौरीपुर मोड़ से प्रांत हरियाणा में राजस्थान के लिए श्रद्धालु प्रस्थान करते हैं।
कावड़ यात्रा व पुरा महादेव मंदिर मेला परिसर को जिला प्रशासन ने 7 ज़ोन 26 सेक्टर में विभाजित किया है शांतिपूर्ण ढंग से कावड़ यात्रा मेला मंदिर की परिक्रमा में शिवलिंग पर जलाभिषेक करने हेतु जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट के रूप में तैनात किया है। जिसमें 14 जोनल मजिस्ट्रेट व 95 सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं मेला क्षेत्र में 32 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं और कावड़ मार्गो पर 190 आईपी कैमरे लगाए गए हैं जिनके माध्यम से भी कंट्रोल रूम द्वारा निगरानी की जाएगी श्रद्धालुओं की यात्रा को सरल सुगम और मंगलम बनाए जाने के लिए जिला प्रशासन कटिबद्ध रहेगा।
जिलाधिकारी ने कहा संवेदनशीलता के साथ ड्यूटी का निर्वहन करें ड्यूटी में कोई लापरवाही न करें सभी कावड़ मार्गो व मेला परिसर की निगरानी कैमरों के माध्यम से निरंतर की जाती रहेगी जिन अधिकारियों को जो जिम्मेदारी मिली टीमवर्क के रूप में कार्य करें।
पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय ने कहा कि जो अधिकारी ड्यूटी में लगाए गए हैं उन्हें कावड़ मार्ग की संवेदनशीलता के बारे में जानकारी अवश्य हो उन्होंने कहा पुरा महादेव मंदिर में आने वाला कोई भी वीआईपी नहीं है मुस्तैदी के साथ अधिकारी ड्यूटी करें भ्रमण सील रहे मधुर व्यवहार रखें और जो अधिकारी जहां पर तैनात है उसकी नजर पैनी होनी चाहिए कहीं भी किसी तरह की समस्या ना हो अगर कहीं किसी अफसर को समस्या लगती है तो तत्काल सूचना दें जिससे कि दृष्टि में आ रही समस्या को तत्काल निस्तारित किया जा सके।
उन्होंने कहा 222 कैमरे लगाए गए हैं जिनसे निरंतर निगरानी रखी जाएगी।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी पंकज बर्मा, अपर पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार मिश्र ,एसडीएम , अन्य जनपदों के आए अपर पुलिस अधीक्षक व पुलिस क्षेत्राधिकारी सहित समस्त जोनल, सेक्टर मजिस्ट्रेट आदि मेला समिति के सम्मानित सदस्य उपस्थित रहे।

Related posts

भगवान राम कुटिया से निकलकर महल में आ गए हैं, अब भारत में रामराज्य का आगाज होगा : राजनाथ सिंह

rktvnews

पटना:मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया आपदा जोखिम न्यूनीकरण कैलेंडर-2026 का विमोचन।

rktvnews

अहमदाबाद में 19वी नेशनल इंटर डिस्ट्रिक्ट एथेलेटिक्स मीट में बिहार का पहला गोल्ड मेडल दिव्यांश के नाम।

rktvnews

जयपुर:संविधान दिवस पर मुख्यमंत्री कार्यालय में कार्यक्रम।

rktvnews

पटना : ईंट-भट्ठा व निर्माण स्थलों के कामगारों के बच्चों का निकटतम विद्यालय में होगा नामांकन।

rktvnews

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 811 करोड़ रुपये की लागत की योजनाओं का किया शुभारंभ/शिलान्यास, कृषि ज्ञानवाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।

rktvnews

Leave a Comment