RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:अगलगी सूखा एवं सहयोग शिविर को ले चलाया गया नुक्कड़ नाटक अभियान।

आरा/भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)02 जून।आपदा प्रबंधन विभाग , बिहार एवं एवं जिला प्रशासन भोजपुर द्वारा अगलगी, सुखा एवं सहयोग शिविर हेतु पूरे जिले में विशेष जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में जिला प्रशासन के सौजन्य से ‘कला जत्था’ आरा के नाट्य कलाकारों द्वारा नुक्कड़ नाटक ” समाधान : आपके द्वार, ‘ आपकी समस्या, हमारा संकल्प’ का मंचन किया जा रहा है ।कला जत्था के दल नायक मुकेश कुमार ने बताया कि नुक्कड़ नाटक के माध्यम से अगलगी से बचने के उपाय को दिखा रहे है। इसके साथ – साथ ‘ सहयोग शिविर ‘ की जानकारी भी प्रमुखता से आम जन को दी जा रही है। महीने के प्रथम मंगल वार और तीसरे मंगल वार को प्रखंडवार सहयोग शिविर कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। आप अपने क्षेत्र में आयोजित सहयोग शिविर में भाग लेकर अपनी समस्याओं का त्वरित समाधान पाए एवं सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ ले।
नाटक के जरिए लोगों को सहयोग शिविर से जुड़े महत्वपूर्ण बातो की विस्तृत जानकारी दी जा रही है। शिविर पंचायत स्तर पर माह के पहले एवं तीसरे मंगलवार को किया जाएगा।शिविर में जिला,अनुमंडल एवं प्रखण्ड स्तर के पदाधिकारी उपस्थित रहकर आम नागरिकों की समस्याओं का समाधान औन द स्पॉट होगा।

Related posts

बिहार: वैशाली: डीएम और एसपी ने संयुक्त रूप से की कार्तिक पूर्णिमा गंगा स्नान मेला को लेकर तैयारियों की समीक्षा बैठक।

rktvnews

भोजपुर : कानूनी लड़ाई मे मदद करूँगा : पप्पू यादव

rktvnews

भोजपुर:बदलो बिहार महाजुटान’ का प्रचार अंतिम दौर में।

rktvnews

आईईडब्ल्यू 2025, विश्व स्तर पर ऊर्जा क्षेत्र का दूसरा सबसे बड़ा आयोजन होगा: हरदीप एस पुरी

rktvnews

स्वच्छ सुंदर बाज़ार- स्वचछ भारत की पुख्ता मिसाल’।

rktvnews

दुमका:उपायुक्त ने तारा मंडल भवन का किया निरीक्षण, शेष कार्य शीघ्र पूरा करने का दिया निर्देश।

rktvnews

Leave a Comment