RKTVNEWS/आरा (भोजपुर)18 अप्रैल।आज जिला समाहरणालय के सभाकक्ष में जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की वर्चुअल बैठक की गयी। यह बैठक परिवहन विभाग के निदेश के आलोक में की गई है। जिसमें यह निदेशित किया गया था कि प्रत्येक माह जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की भौतिक बैठक एवं प्रत्येक 15 दिनों पर वर्चुअल बैठक आयोजित की जाय। आज आयोजित वर्चुअल पाक्षिक बैठक में जिला पदाधिकारी के साथ अपर समाहर्ता,नगर आयुक्त,सिविल सर्जन के प्रतिनिधि,सभी अनुमंडलपदाधिकारी,पुलिस पदाधिकारी,कार्यपालक अभियंता- पथ प्रमंडल,राष्ट्रीय उच्च पथवप्रमंडल,ग्रामीण कार्य विभाग,सहायक निदेशक खनन,मोटरयान निरीक्षक,प्रवर्तन अवर निरीक्षक एवं सभी प्रखण्ड विकास पदाधिकारी वर्चुअल रूप से शामिल हुए।सबसे पहले रोड सेफ्टी ओवरटेक से प्रोग्राम पर चर्चा की गई। इस कार्यालय का उद्देश्य है यातायात नियमों के बारे में सार्वजनिक जागरूकता बढ़ाना। अतः सड़क दुर्घटनाओं के कारण होने वाले मौतो को कम करना है। इसके लिए स्कूल एवं कॉलेजो और रोड पर चलने वाले चालको को जागरूक किया जाता है। पूर्व में जनवरी माह में सड़क सुरक्षा सप्ताह मनाया गया था। इसके पश्चात् रोड मेंटेंनेस सरवे ब्लैक स्पॉट को चिन्हित करने एवं साइनेज लगाने पर विस्तृत चर्चा की गई। जिला पदाधिकारी ने भोजपुर जिला के सिकरहटा थाना से गुजरने वाले SH-102, एवं SH-12, पर होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने वाली आर०सी०डी0 के कार्यपालक अभियंता की साइनेज लगाने एवं आवश्यकता पड़ी तो रोड ब्रेकर बनाने का निदेश दिया। जिला पदाधिकारी ने पीरो अनुमण्डल/जगदीशपुर अनुमण्डल एवं सदर अनुमण्डल में पड़ने वाले सभी ऐसे सड़को की जानकारी ली जिसमें विगत वर्षों में दुर्घटनाओं की संख्या में वृद्धि हुई है। उक्त तीनों पदाधिकारियों ने अपने क्षेत्र में पड़ने वाले सड़को की विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराई। जिसमें SH-102, SH-81, NH-922, SH-82, NH-30 Sh-12, NH-30,48 एવं 08 उल्लेखनीयहै। जिला पदाधिकारी ने अगली बैठक में NHAI के अभियंता या परियोजना निदेशक को बैठक में आमंत्रित रहने का निदेश दिया है। जिला पदाधिकारी ने पार्किंग की व्यवस्था एवं मुक्त करने का भी निदेश दिया । जिला पदाधिकारी उपलब्ध नये पार्किग स्थलों की चयनित करने को कहा। इसके सड़क को अतिक्रमण मुक्त करने का भी निर्देश दिया गया। जिलापदाधिकारी को जानकारी उपलब्ध कराई गई कि कोइलवर के पास के कई LPG गैस के ट्रक रोड के किनारे लगे रहते है।जिससे भी जाम की समस्या उत्पन्न होती है। इसके अतिरिक्त मनभावन चौक से भलुही मोड़के तरफ जाने वाली सड़क में कई स्थानों पर कट है। जिससे भी दुर्घटनाओं की सख्या में वृद्धि हो रही है। इसके अतिरिक्त जगह-जगह रोड पर बालू बिखरे रहने से भी दुर्घटना कीतदात बढ़ रही है। सदर अनुमण्डल पदाधिकारी ने रोड के डिवाईडर की ओर ऊँचा करने का जोर दिया।जगदीशपुर के अनुमण्डल पदाधिकारी के द्वारा बताया गया की बिहिया चौरास्ता पर लागार दुर्घटना की सख्या बढ़ रही है। अतः उन सभी स्थानों पर जहां दुर्घटना की संभावना है वहाँ साइनेज लगाने की व्यवस्था की जाए। जिला पदाधिकारी ने NH पर स्पीड कैमरे की भांति SH पर भी स्पीड कैमरा लगाने की बात कही है तथा जिला परिवहन पदाधिकारी को निदेशित किया है कि रोड पर जगह-जगह लगे वाहनों से जुर्माना वसुलने का कार्य किया जाए।
जिला परिवह्न पदाधिकारी द्वारा बताया गया है कि जिला सड़क सुरक्षा समिति की अगली मासिक बैठक 29 अप्रैल को आयोजित की जाएगी।

