RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिर्वाचन

पूर्वी चंपारण:डीएम के निर्देश पर स्वास्थ्य कारणों का हवाला दे चुनाव कार्यों से बाहर रहने का आवेदन देने वाले कर्मियों के स्वास्थ्य जांच हेतु कमिटी गठित,22 और 23 अप्रैल को होगी जांच।

जिलाधिकारी,सौरभ जोरवाल (फाइल फोटो)

RKTV NEWS/पूर्वी चंपारण (मोतिहारी)18 अप्रैल।जिला निर्वाचन पदाधिकारी- सह – जिलाधिकारी, पूर्वी चंपारण, मोतिहारी के आदेश के आलोक में सिविल सर्जन, पूर्वी चंपारण के द्वारा बताया गया है कि मतदान कार्य के लिए प्रतिनियुक्त वैसे कर्मी/पदाधिकारी जो स्वास्थ्य का हवाला देते हुए निर्वाचन कार्य से विमुक्ति चाहते हैं उन सभी का स्वास्थ्य परीक्षण 22.4.2024 एवं 23.4.2024 को समाहरणालय मोतिहारी स्थित डॉ राधाकृष्णन भवन में कराई जाएगी। इसके लिए विशेषज्ञ चिकित्सकों की बोर्ड गठित कर दी गई है। इस बोर्ड में सर्जन, ऑर्थो सर्जन, नेत्र रोग विशेषज्ञ, स्त्री रोग विशेषज्ञ, फिजिशियन एवं चिकित्सा पदाधिकारी रखे गए हैं। यह सभी छः विशेषज्ञ चिकित्सक सदर अस्पताल पूर्वी चंपारण मोतिहारी के डॉक्टर हैं। इनके द्वारा 22 एवं 23 अप्रैल को वैसे सभी कर्मियों,जिन्होंने अपने स्वास्थ्य का हवाला देते हुए निर्वाचन कार्य से विमुक्त करने की मांग की है, उनके स्वास्थ्य का परीक्षण किया जाएगा और उनके द्वारा दी गई प्रतिवेदन के आधार पर आगे की कार्रवाई के संबंध में निर्णय लिया जाएगा।
जिला निर्वाचन पदाधिकारी – सह-जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल के द्वारा सिविल सर्जन पूर्वी चंपारण को निर्देश दिया गया था कि मेडिकल बोर्ड का गठन कर वैसे सभी प्रतिनियुक्त मतदान कर्मियों की स्वास्थ्य जांच कराई जाए जिनके द्वारा मतदान कार्य करने में स्वास्थ्य का हवाला देते हुए असमर्थता जताई गई है। जिलाधिकारी के द्वारा स्पष्ट कर दिया गया है कि वैसे सभी कर्मी उक्त तिथियों को मेडिकल बोर्ड के समक्ष उपस्थित होना सुनिश्चित करेंगे। इस दौरान जो लोग मेडिकल बोर्ड के समक्ष उपस्थित नहीं होंगे उनके आवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा और न ही उन्हें मतदान कार्य से विमुक्ति मिलेगी।

Related posts

प्रधानमंत्री ने चक्रवात “रेमल” के प्रभाव की समीक्षा की।

rktvnews

आरा प्रखंड-बसंतपुर अंतर्गत बिजली चोरी एवं सरकारी कार्य मे बाधा के आरोप मे प्राथमिकी दर्ज।

rktvnews

भोजपुर: संभावना विद्यालय की सभी शाखाओं में किया गया ध्वजारोहण।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने विश्व स्वास्थ्य दिवस पर स्वस्थ विश्व बनाने की प्रतिबद्धता दोहराई।

rktvnews

ट्रैफिक यातायात डीएसपी मनोज कुमार सुधांशु को साइबर क्राइम थाने की कमान।

rktvnews

मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्डी फीचर फिल्म पहाड़ी रत्न “श्रीदेव सुमन”के प्रोमो तथा पोस्टर का विमोचन किया।

rktvnews

Leave a Comment