RK TV News
खबरें
Breaking Newsसमीक्षात्मक बैठक

बक्सर:जिला पदाधिकारी अंशुल अग्रवाल की अध्यक्षता में अभियोजन की समीक्षा बैठक आयोजित।

RKTV NEWS/ बक्सर (बिहार)18 अप्रैल।आज जिला पदाधिकारी बक्सर अंशुल अग्रवाल की अध्यक्षता में अभियोजन की समीक्षा बैठक समाहरणालय परिसर अवस्थित सभाकक्ष में की गई।
बक्सर जिला में स्पीडी ट्रायल (त्वरित विचारण) के तहत कुल 326 मामलें है। माह मार्च में निष्पादित वादों की समीक्षा के क्रम में यह पाया गया की विभिन्न वाद यथा- पॉक्सों, एन0डी0पी0एस0, शस्त्र वाद में बहुत कम वादों का निष्पादन किया गया है, जिस पर जिला पदाधिकारी द्वारा खेद व्यक्त करते हुए सभी सहायक सरकारी वकील/सहायक लोक अभियोजक को प्रत्येक मामलों में से कम से कम 03 वादों का निष्पादन प्रत्येक माह में करने हेतु निर्देशित किया गया।
समीक्षा के क्रम में या ज्ञात हुआ कि बहुत से मामलें सरकारी गवाहों की गवाही नहीं होने पर उनको वापस लौटना पड़ता है एवं वाद के निष्पादन में विलंब होता है। यह अंत्यत ही गंभीर मामला प्रतीत हो रहा है। अथक प्रयास के बाद इस जिलें से हस्तांतरित या सेवानिवृत सरकारी गवाहों को गवाही हेतु उपस्थिति कराया जाता है, तो सभी सरकारी वकील/ लोक अभियोजक हर संभव प्रयास करते हुए उनकी गवाही को सुनिश्चित करावें तथा सभी वादों के निष्पादन में आपस में समन्वय स्थापित करने हेतु निर्देश दिया गया।
बैठक में पुलिस अधीक्षक बक्सर, प्रभारी पदाधिकारी विधि शाखा बक्सर, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, लोक अभियोजक, सभी अपर लोक अभियोजक, विशेष लोक अभियोजक एवं संबंधित थानाध्यक्ष उपस्थित थे।

Related posts

दैनिक पञ्चांग: 20 नवंबर 25

rktvnews

बिहार:मुख्यमंत्री ने पटना एवं आसपास के इलाकों में जलजमाव की स्थिति से निपटने की व्यवस्थाओं का लिया जायजा।

rktvnews

मध्यप्रदेश विद्युत कंपनियों के कार्मिकों/पेंशनरों और उनके आश्रितों को मिलेगा स्वास्थ्य योजना का लाभ।

rktvnews

जीवन के विभिन्न क्षेत्रों से विशेष अतिथियों को नई दिल्ली में स्वतंत्रता दिवस समारोह में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया गया।

rktvnews

भोपाल:निर्वाचन कार्य बाधित करने के कारण अशोक नगर के जिला कोषालय अधिकारी निलंबित।

rktvnews

भोजपुर:कृषकों को मेरे पंचायत में मिलेगी सारी सुविधा: प्रियरंजन सिंह

rktvnews

Leave a Comment