RK TV News
खबरें
Breaking Newsकार्रवाई

उज्जैन कलेक्टर ने जिले के 15 निजी विद्यालयों पर लगाया 2-2 लाख रु. का जुर्माना।

कलक्टर नीरज कुमार सिंह(फाइल फोटो)

निजी स्कूलों के संचालक/प्राचार्य को 7 दिवस में कोषालय में अधिरोपित राशि चालान से जमा कराने के निर्देश।

RKTV NEWS/उज्जैन(मध्यप्रदेश)18 अप्रैल।मध्य प्रदेश शासन शिक्षा विभाग एवं स्कूल संचालन के सम्बन्ध में जारी धारा-144 के तहत आदेशों का उल्लंघन करने पर उज्जैन जिला कलेक्टर श्री नीरज कुमार सिंह ने जिले के 15 निजी स्कूलों पर बड़ी कार्यवाही की है। इन 15 निजी स्कूलों पर दो-दो लाख रुपये का जुर्माना अधिरोपित किया गया है। निजी स्कूलों के संचालक/प्राचार्य उक्त अधिरोपित राशि सात दिवस में कोषालय में चालान के माध्यम से राशि जमा कर पावती जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय को देना सुनिश्चित करेंगे।
कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने आदेश जारी कर दिये हैं। आदेश के तहत कलेक्टर के निर्देशानुसार निजी स्कूलों का गठित उड़नदस्तों के द्वारा गत दिवस औचक निरीक्षण किया गया था। निरीक्षण के दौरान निजी विद्यालयों में विभिन्न कमियां पाई गई। उड़नदस्ते द्वारा प्रस्तुत प्रतिवेदन के आधार पर निजी स्कूलों के संचालकों/प्राचार्यों को जिला शिक्षा अधिकारी के माध्यम से कारण बताओ सूचना-पत्र जारी किया गया था, जिसके प्रत्युत्तर में निजी स्कूलों के संचालक/प्राचार्य द्वारा प्रस्तुत किया गया था। प्रस्तुत प्रत्युत्तर का जिला समिति द्वारा अवलोकन/परीक्षण किया गया। परीक्षण उपरांत प्रत्युत्तर पूर्णत: समाधानकारक न पाये जाने से जिला समिति द्वारा जिले के 15 निजी स्कूलों के संचालकों/प्राचार्यों पर दो-दो लाख रुपये की शास्ति अधिरोपित की गई है।
उल्लेखनीय है कि जिन निजी स्कूलों पर दो-दो लाख रुपये की शास्ति अधिरोपित की गई है, उनमें ज्ञान सागर अकेडमी देवास रोड उज्जैन, सेंट मेरी कॉन्वेंट हासे स्कूल देवास रोड, क्रिस्ट ज्योति कॉन्वेंट स्कूल मालनवासा, निर्मला कॉन्वेंट हासे स्कूल प्रेम नगर देवास रोड, सेंट पाल कॉन्वेंट हाईस्कूल पंचक्रोशी मार्ग आगर रोड, ऑक्सफोर्ड जुनियर कॉलेज उज्जैन, सेंट थॉमस स्कूल पंवासा मक्सी रोड, कार्मल कॉन्वेंट चक कमेड़ तहसील घट्टिया, सेंट थॉमस हासे स्कूल बड़नगर, मास्टर माइंड इंटरनेशनल स्कूल तराना, दिनाह कॉन्वेंट स्कूल तराना, जीनदत्ता इंस्टिट्यूट ऑफ एजुकेशन नारायणा तहसील महिदपुर, एमपीएस अकेडमी महिदपुर, इम्पीरियल इंटरनेशनल स्कूल खाचरौद तथा सेंट मार्टिन स्कूल बड़नगर हैं।

Related posts

सिंगापुर के निवेशक और कंपनियां मध्यप्रदेश में निवेश के लिए इच्छुक!मध्यप्रदेश निवेश के लिए तैयार – मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

पटना:सावन समा गया आँखों में,नींद नही आती रातों में ..!

rktvnews

भोजपुर:सन्देश के आईसीडीएस भवन में “बेटी जन्मोत्सव कन्या रत्न सम्मान समारोह” का हुआ आयोजन।

rktvnews

रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बाढ़ राहत कार्यों की समीक्षा की।

rktvnews

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन का पदभार ग्रहण करने के बाद तमिलनाडु के पहले दौरे पर कोयंबटूर और तिरुपुर में गर्मजोशी से स्वागत किया गया।

rktvnews

भोजपुर:विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर एनसीडीओ डॉ प्रवीण कुमार सिन्हा ने मरीजों के स्वास्थ्य परीक्षण के साथ उनको मानसिक रूप से मजबूती हेतु दिया परामर्श।

rktvnews

Leave a Comment