RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

प्रधानमंत्री ने चक्रवात “रेमल” के प्रभाव की समीक्षा की।

PM meeting on review of Post Flood Situation/cyclone “Remal”, in New Delhi on June 02, 2024.

RKTV NEWS/ नई दिल्ली 02 जून।प्रधानमंत्री ने आज नई दिल्ली के 7 लोक कल्याण मार्ग स्थित अपने आवास पर चक्रवात “रेमल” के प्रभाव की समीक्षा की।
बैठक के दौरान प्रधानमंत्री को प्रभावित राज्यों पर चक्रवात के प्रभाव के बारे में जानकारी दी गई। मिजोरम, असम, मणिपुर, मेघालय और त्रिपुरा में भूस्खलन और बाढ़ के कारण हुई जान-माल की हानि और घरों तथा संपत्तियों को हुए नुकसान के बारे में भी चर्चा की गई। आवश्यकतानुसार एनडीआरएफ की टीमें तैनात की गई हैं। टीमों ने लोगों को सुरक्षित निकालने, एयरलिफ्टिंग और सड़क साफ करने के अभियान चलाए हैं। बैठक के दौरान, यह बताया गया कि गृह मंत्रालय राज्य सरकारों के साथ नियमित संपर्क में है।
प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत सरकार चक्रवात से प्रभावित राज्य को पूरा सहयोग देना जारी रखेगी। प्रधानमंत्री ने गृह मंत्रालय को स्थिति पर नजर रखने और स्थिति की नियमित समीक्षा करने का निर्देश दिया, ताकि पुनर्स्थापना के लिए आवश्यक सहायता प्रदान की जा सके।
बैठक में प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव, कैबिनेट सचिव, गृह सचिव, पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के सचिव, एनडीआरएफ के महानिदेशक और एनडीएमए के सदस्य सचिव के साथ-साथ प्रधानमंत्री कार्यालय और संबंधित मंत्रालयों के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।

Related posts

मध्यप्रदेश:लाड़ली बहनों को 1250 रुपए के अतिरिक्त सावन में पहली अगस्त को मिलेंगे 250 रुपए : मुख्यमंत्री

rktvnews

भोजपुर:भाई पर एसिड फेंकने का आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया।

rktvnews

जिलाधिकारी ने मुहर्रम पर्व के मद्देनजर शांति समिति की बैठक की अध्यक्षता की।

rktvnews

मध्यप्रदेश:आपातकाल की संघर्ष गाथा पाठ्यक्रम का हिस्सा बनेगी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

इंदौर:नि:शुल्क प्लास्टिक सर्जरी एवं ग्रीवा कैंसर की पेप स्मीयर जाँच का शिविर प्रारंभ।

rktvnews

प्रधानमंत्री 1 अगस्त को पुणे का दौरा करेंगे।

rktvnews

Leave a Comment