RK TV News
खबरें
Breaking Newsकार्रवाई

आरा प्रखंड-बसंतपुर अंतर्गत बिजली चोरी एवं सरकारी कार्य मे बाधा के आरोप मे प्राथमिकी दर्ज।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)26 जून।बिजली चोरी के खिलाफ चलाये जा रहें विशेष अभियान के तहत रंजन कुमार, सहायक विद्युत अभियंता, आरा ग्रामीण के नेतृत्व में प्रखंड-आरा के बसंतपुर गाव मे अवैध रूप से बिजली चोरी करने के आरोप मे छापेमारी की गई। जाँच के दौरान रामरेखा सिंह, ग्राम- बसंतपुर, पो0-दौलतपुर के हेचरी मुर्गी फॉर्म का पूर्व से बकाया बिल जमा नही रहने के कारण लाईट काट दी गई थी। उनके द्वारा अपने परिसर के नजदीक रिलायंस टावर के बिजली कनेक्शन में मीटर से पूर्व केबुल का काटकर अवैध रूप से बिजली की चोरी की जा रही थी। इस बावत उनसे बातचीत के क्रम में उनके द्वारा जांच दल में शामिल कनीय विद्युत अभियंताओ एवं सहायक विद्युत अभियन्ता से गाली गलौज और मारपीट की जाने लगी। इस हेतु अवैध रूप से विद्युत ऊर्जा चोरी करने को लेकर रामरेखा सिंह पर पूर्व से बकाये विपत्र की राशि के साथ सात लाख रूपये की क्षति हुई राशि का आकलन कर आरा मुफ्फसिल थाना में विद्युत अधिनियम की धारा 135 एवं अन्य सुशांगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कराई गई।

Related posts

भोपाल:एमपी ट्रांसको का पौध-रोपण अभियान।

rktvnews

भाजपायी चुनाव आयोग।

rktvnews

पटना :बहनों ने भाइयों के कलाई पर बांधा रक्षासूत।

rktvnews

झारखंड:औरंगजेब भी उतना हिंदू विरोधी नहीं था, जितना झामुमो और कांग्रेस है : हिमंता बिस्वा सरमा

rktvnews

बिहार: मुख्यमंत्री ने संभावित बाढ़ और सुखाड़ के पूर्व तैयारियों की समीक्षा की।

rktvnews

दुमका: उपायुक्त ने धान अधिप्राप्त योजना के वृहत प्रचार हेतु जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखा किया रवाना।

rktvnews

Leave a Comment