RK TV News
खबरें
Breaking Newsजागरूकता

उत्तराखंड: कुमाऊँ कमिश्नर दीपक रावत ने मतदान की जागरूकता के लिए गाया गीत।

RKTV NEWS/देहरादून (उत्तराखंड) 10 अप्रैल।उत्तराखंड की पांचों लोकसभा सीटों पर आगामी 19 अप्रैल को मतदान होने जा रहा है। कार्यालय, मुख्य निर्वाचन अधिकारी की ओर से मतदाता जागरूकता को लेकर निरंतर मीडिया, सोशल मीडिया व अन्य माध्यमों से प्रचार-प्रसार किया जा रहा है जिसके बेहतर नतीजे सामने आए हैं। इसी कड़ी में कुमाऊँ कमिश्नर एवं वरिष्ठ आईएएस दीपक रावत ने भी लोकतंत्र के इस महापर्व में गीत के जरिए मतदाताओं को जागरूक करने का प्रयास किया है। उन्होंने “सुन ओ आमा, बुबू, मतदान करी ऊलां” शीर्षक से गीत गाया है जिसे सोशल मीडिया पर लोगों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है। गीत में वह स्थानीय बोली भाषा में समाज के हर तबके युवा, बुजुर्गों, महिलाओं को मतदान के लिए जागरूक कर रहे हैं। 18 वर्ष के नवयुवाओं को भी वह अपनी जिम्मेदारी को पूर्ण करने के लिए प्रेरित कर रहे हैं।

Related posts

रायपुर : मुख्यमंत्री का पारंपरिक ऐल्सा रोटी से तुलादान कर किया गया आत्मीय स्वागत।

rktvnews

बक्सर:डीएम ने की स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक।

rktvnews

सीईआरटी-इन और मास्टरकार्ड इंडिया ने वित्तीय क्षेत्र में भारत की साइबर-रेजिलियंस को बढ़ाने के लिए साइबर सिक्युरिटी में सहयोग के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।

rktvnews

कृष्ण-कर्ण सोपान

rktvnews

प्राध्यापक के निधन पर वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय सीनेट सदस्य डॉ विनोद सिंह ने जताया शोक।

rktvnews

राजस्थान: देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने में महिलाओं की भागीदारी आवश्यक : राज्यपाल

rktvnews

Leave a Comment