RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीयस्वास्थ्य

स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में 16 लोगों ने किया रक्तदान

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच भोजपुर द्वारा स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन रेड क्रॉस सोसायटी ब्लड बैंक आरा में किया गया जिसमें 16 लोगों ने स्वैच्छिक रक्तदान किया। बताते चलें कि युवा मंच लगभग 15 वर्षों से रक्तदान शिविर का आयोजन करते आ रहा है और सैकड़ों लोगों को जीवनदान दे चुका है। इसके पदाधिकारियों में सचिन जालान, आदित्य खेमानी, मातादीन अग्रवाल ,आलोक बेरिया, प्रभु नारायण जालान, विष्णु हरिपुरिया, सुनील जालान, जैसे समाजसेवी कार्यक्रम को जनहित में चलाते आ रहे हैं। रक्तदान करने वालों मेंसचिन कुमार जालान ,अंकित, अभिषेक जालान ,आशुतोष जालान ,अक्षित ,मोहित, आकाश, गणेश नारायण, अनुराधा केशरी,आरवी नारायण जालान मनोज शर्मा ज्ञानेंद्र कुमार, राज बाबू केशरी,कमल किशोर बेरिया, चंदन कुमार शमशाद प्रेम आदि रहे।रेड क्रॉस की ओर से वाइस चेयरमैन डॉ राजेश कुमार सचिव डॉ विभा कुमारी ब्लड डोनेशन के चेयरमैन डॉक्टर दिनेश प्रसाद सिन्हा डॉक्टर एस के गुप्ता डॉक्टर बी पी सिंह आदि उपस्थित थे।

 

Related posts

देवघर: एक दिवसीय रोजगार मेले में युवाओं को मिला रोजगार।

rktvnews

भोजपुर में भाकपा-माले के संस्थापक नेता शहीद कामरेड मास्टर जगदीश एवं रामायण राम की शहादत की 51 वीं बरसी पर संकल्प दिवस मनाया गया।

rktvnews

औरंगाबाद:“आपकी सरकार आपके द्वारा” कार्यक्रम आयोजन।

rktvnews

दास्तां-ए-गुरुदत्त’ संगीतमय पुनरावलोकन, प्रतिष्ठित फिल्म निर्माता की यात्रा को जीवंत करता है।

rktvnews

भोपाल:हमने हर काल में आई चुनौतियों का सामना स्वदेशी और आत्मनिर्भरता की ताकत से किया : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

चित्तौड़गढ़:जिला कलक्टर ने औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान का किया अवलोकन,विद्यार्थियों से किया संवाद।

rktvnews

Leave a Comment