RK TV News
खबरें
Breaking Newsशुभकामना

*नवनिर्वाचित महापौर का रेड क्रॉस सोसाइटी ने किया अभिनंदन।*

आप सभी के सहयोग से सभी कार्यों को पूरा करूंगी -इंदू देवी  आरा/भोजपुर(डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी जिला इकाई भोजपुर के पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी सदस्यों द्वारा आरा नगर निगम के नवनिर्वाचित महापौर श्रीमती इंदु देवी का अभिनंदन समारोह जिला कार्यालय परिसर में अभिभावक,पूर्व एमएलसी श्रीमान लाल दास राय की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। इस मौके पर गणमान्य लोगों की उपस्थिति रही जिनमें वाइस चेयरमैन डॉ राजेश कुमार सिंह, नंदकिशोर यादव ,सरफराज अहमद ,डॉक्टर बी पी सिंह, डॉक्टर विजय गुप्ता , मारवाड़ी समाज के सदस्य गण, अनुराधा केसरी, लालमोहन राय, आनंद कुमार पर्यावरणप्रेमी आदि रहे।कार्यक्रम का संचालन डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा स्वागत पूर्व वाइस चेयरमैन डॉ निर्मल कुमार सिंह तथा धन्यवाद ज्ञापन रेड क्रॉस सोसाइटी की सचिव डॉ विभा कुमारी ने किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि महापौर इंदु देवी एवं विशिष्ट अतिथि अध्यक्ष नगर रामलीला समिति के प्रेम पंकज उर्फ ललन जी को बुके, साल देकर पदाधिकारियों ने सम्मानित किया और कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
अभिनंदन से अभिभूत महापौर ने सबका अभिवादन स्वीकार करते हुए बड़ी शालीनता से कहा की मैं आप सबों के सहयोग से निर्वाचित हुई हूं। आप सबों के सुझाव और मार्गदर्शन से नगर निगम का विकास करूंगी। चुनाव के पूर्व के सभी वादों को पूरा करने के लिए मैं संकल्पित हूं। रेड क्रॉस सोसाइटी के लिए भी जितना नियम संगत सब तरह का सहयोग भी करूंगी। वही विशिष्ट अतिथि और सम्मानित व्यवसाय प्रेम पंकज उर्फ ललन जी ने कहा कि निगम में पूर्व के लोगों द्वारा की गयी अनेक गैरकानूनी कार्य के कारण, काफी परेशानी हो रही है। बिना काम के पैसे निकाल लिए गए ,आधा अधूरा कार्य करके छोड़ दिए गए।फिर भी सभी बाधाओं को झेलते हुए जिस आशा और विश्वास के साथ लोगों ने सबसे बड़ा महापौर का पद पर आसीन कराया है उसके अनुरूप कार्य करना आवश्यक है।गलत लोगों को चिन्हित किया गया है जिसे अब काम में लगाने की कोई गुंजाइश नहीं है। मेरा संकल्प है ग्रीन आरा क्लीन आरा जिसके लिए लगातार कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं।कर्मचारियों और जमादारों के साथ बातचीत हुई है। काम में तेजी आई है और प्रगति भी दिख रही है। वही अध्यक्षीय भाषण में लाल दास राय ने कहा कि जनता की सेवा ही सर्वोपरि है।जनता का विश्वास हासिल कर स्थायीत्व हासिल किया जा सकता है। हंस की तरह स्वविवेक से कार्य कर इतिहास के पन्नों में अपना नाम दर्ज करा सकती हैं। अन्य वक्ताओं में डॉ राजेश कुमार सिंह,डॉक्टर विजय गुप्ता अधिवक्ता तारकेश्वर ठाकुर, नंदकिशोर यादव, आदि रहे। अनुराधा केसरी, राज बाबू केसरी, अवधेश पांडे ,रामकुमार सिंह ,लाल मोहन राय विजय मेहता , सिद्धार्थ सिंह ,मिठाई लाल उर्फ उमाशंकर सिंह आदि रहे।

Related posts

भोजपुर की नन्दनी कुमारी खेलों इन्डिया युथ गेम्स भारोत्तोलन के लिए चयनित।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

rktvnews

गिरीडीह :आयोग की प्रभारी अध्यक्ष, शबनम परवीन ने जिले में विभिन्न योजनाओं का किया स्थलीय निरीक्षण, दिए जरूरी दिशा-निर्देश।

rktvnews

बीकानेर हाउस में आयोजित साप्ताहिक तीजोत्सव, लहरिया परिधानों में महिलाओं ने लिया तीजोत्सव का आनंद।

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला खनन टास्क फोर्स की बैठक।

rktvnews

भोजपुर:सामाजिक दायित्व में संगठन कर रहा है लाशों का दाह संस्कार :अमरदीप कुमार जय

rktvnews

Leave a Comment