RK TV News
खबरें
Breaking News

औरंगाबाद:“आपकी सरकार आपके द्वारा” कार्यक्रम आयोजन।

RKTV NEWS/औरंगाबाद (बिहार)05 जनवरी। शनिवार को मदनपुर प्रखण्ड अन्तर्गत ग्राम पंचायत- पिरवां के ग्राम टेका बिगहा के खैरी मोङ में कला संस्कृति एवं युवा विभाग बिहार सरकार तथा जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वाधान में जिला पदाधिकारी श्रीकांत शास्त्री की अध्यक्षता में “आपकी सरकार आपके द्वारा” कार्यक्रम आयोजन किया गया। इस अवसर पर सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जनता को अवगत कराया गया।
सर्वप्रथम जिला पदाधिकारी, उप विकास आयुक्त एवं अन्य वरीय पदाधिकारियों द्वारा द्वीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। उप विकास आयुक्त द्वारा जिला पदाधिकारी महोदय को पौधा देकर स्वागत किया गया।
उक्त कार्यक्रम में उपस्थित जनता को संबोधित करते हुए कई महत्वपुर्ण बातों को जनता के साथ साझा किया गया। साथ ही आम जनता द्वारा सरकार द्वारा क्रियान्वित किये जा रहे कल्याणकारी योजनाओं से किस प्रकार उन्हें लाभ पहुँच रहा है, इसके बारे में विस्तार से बताया गया।
उप विकास आयुक्त द्वारा संबोधन में बताया गया की जिला पदाधिकारी महोदय के निर्देश के आलोक में हम लोग प्रखंड के सुदूरवर्ती गांव जो मुख्य धारा छुटे हुऎ हैं वहां इस प्रकार के कार्यक्रम कर रहे हैं कि जिला प्रशासन और आपके बीच बेहतर समन्वय में स्थापित हो। आपके दिनचर्या में जो भी समस्या का सामना करना पड़ता हो उसके लिए आप लोग प्रखंड कार्यालय जाते हैं। उन सारी समस्याओं का निदान करने के लिए आपके गांव में ही सभी विभागों का स्टाल के माध्यम से शिविर लगाया गया है। उन्होंने सभी से आग्रह किये की स्टाल पर जाकर सारी योजनाओं का जानकारी एवं लाभ प्राप्त करें। उन्होंने आश्वासन दिया कि आपकी सारी समस्याओं का निदान करने का प्रयास हम लोग हर संभव करेंगे, अगर यहां संभव नहीं हो सकेगा तब जिला मुख्यालय में जाकर संबंधित विभाग के अधिकारियों द्वारा निराकरण कराएंगे।
उन्होंने कहा कि बहुत सारे समस्याओं का उल्लेख माननीय मुखिया और जिला परिषद के द्वारा किया गया है उसे पर भी हम लोग निश्चित रूप से संबंधित विभाग द्वारा निराकरण कराएंगे।
जिला पदाधिकारी, औरंगाबाद द्वारा उपस्थित सभी लोगों को स्वागत करते हुए “आपकी सरकार आपके द्वारा” कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बताते हुए सरकार के महत्वपुर्ण योजनाओं के संबंध में विस्तृत रूप से जानकारी जनता के समक्ष रखा गया।
उन्होंने बताया कि शिविर में हमारा यह उद्देश्य रहता है कि आपका जो समस्या का समाधान नहीं हो पाया है या कुछ कमियां रह गई है यथा सड़क, सिंचाई, पानी, बिजली एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं की समस्याओं को जाने उसका निराकरण करें। यह जगह जिला मुख्यालय से दूरी पर है हम लोग शिविर के लिए वैसे जगह को चिन्हित करते हैं। जिला प्रशासन टीम सभी विभाग के पदाधिकारी पूरा टीम के साथ पहुंचकर आप लोगों का समस्या सुनने के लिए पहुंचे हैं। सरकार के कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना हमारा कर्तव्य है। सरकार इसके लिए ढृढ संकल्पित है कि प्रत्येक व्यक्ति को सरकार के सभी योजनाओं का लाभ मिल सके।
इसके लिए सभी विभाग के योजनाओं को लाभ पहुंचाने के लिए स्टॉल के लगाए गए हैं। जहां आपकी सारी समस्याओं का निदान करने का प्रयास हम लोग करेंगें। स्टॉल के अलावा आपकी कोई भी अन्य समस्या लगे तो हमारे पास आकर मिले। उन्होंने कहा कि सभी वरीय पदाधिकारी यहां पर उपस्थित हैं हर किसी का समस्या का समाधान हम लोग करेंगे।
इसके अतिरिक्त कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों के द्वारा जिला पदाधिकारी महोदय के समक्ष अपनी समस्या समक्ष रखा गया जिनमें नल जल, राशन कार्ड सड़क, प्रमाण पत्र आदि जैसे अनेक प्रकार का योजनाएं शामिल था। जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा सभी समस्याओं को निराकरण करने हेतु संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए।
कार्यक्रम में शिविर के माध्यम से सरकार द्वारा विभिन्न विभागों द्वारा संचालित लोक कल्याणकारी योजनाओं को स्टॉल के माध्यम से जानकारी एवं उनकी समस्या / प्रतिक्रिया प्राप्त कर त्वरित निष्पादन किया गया।
इस कार्यक्रम में अपर समाहर्ता ललित भूषण रंजन, उप विकास आयुक्त अभयेंद्र मोहन सिंह, सदर अनुमंडल पदाधिकारी संतन कुमार सिंह, सदर डीसीएलआर श्वेतांक सिविल सर्जन, इसके अतिरिक्त जिलास्तर के अन्य पदाधिकारी ,प्रखंड स्तरीय सभी पदाधिकारी के साथ-साथ जन प्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।

Related posts

सिद्धार्थ और विकास की कहानियां भारतीय अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला 2024 में सामान्य सेवा केंद्रों के माध्यम से ग्राम स्तर के उद्यमियों की सफलता का उदाहरण हैं।

rktvnews

बिहार:मुख्यमंत्री ने राज्यवासियों को नववर्ष की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनायें दी।

rktvnews

भोजपुर : वारंटी व अभियुक्त समेत पाँच लोग भेजे गये न्यायिक हिरासत मे।

rktvnews

भोजपुर: वैष्णवी कला मंच के कलाकारों का किया गया सम्मान।

rktvnews

लखीसराय:पति की लंबी उम्र के लिए पौधारोपण,जीविका दीदियों ने व्रत रखने के साथ ही लगाया पौधा।

rktvnews

मारपीट मे उभय पक्ष द्वारा प्राथमिकी दर्ज।

rktvnews

Leave a Comment