RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीयव्यापार

महिला शिल्पकारिओं के लिए होगी e कॉमर्स प्लेटफार्म की व्यवस्था -अनिता गुप्ता

आरा/भोजपुर (अनिल सिंह) कार्यालय विकास आयुक्त (हस्त शिल्प)वस्त्र मंत्रालय भारत सरकार द्वारा प्रायोजित शिल्पकृति प्रदर्शनी सह विक्रय मेला स्थानीय रमना मैदान आरा में भोजपुर महिला हैंडीक्राफ्ट प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड द्वारा 9 से 18 फरवरी 23 तक किया जा रहा है ।आरा एवं बड़हरा प्रखंड क्लस्टर की महिला शिल्पियों द्वारा इंब्राइडरी, क्रोशिया, सुजनी, ज्वेलरी आर्टिफिशियल ज्वेलरी सहित अन्य शिल्प का पुराना इतिहास रहा है एवं इससे जुड़े हुए जो भी कलाकार है,संस्थान द्वारा वैसे ही शिल्पियों की पहचान कर इनकी व्यवसायिक रूप से प्रशिक्षित करने का प्रयास कर रही है जिसे तहत अब तक दोनो प्रखंडों में अब तक लगभग 400 महिला शिल्प कर्मियों को इस कार्यक्रम से जोड़ा गया है,आने वाले समय में इन महिलाओं के लिए e कॉमर्स प्लेटफार्म तैयार कर इनके उत्पादों को देश विदेश तक पहुंचाने की योजना है
रमना मैदान में चल रहे शिल्पकृति प्रदर्शनी सह विक्रय मेला में आज रविवार होने की वजह से लोगो की काफी भीड़ रही मेले में खादी सूट, आर्टिफिशियल ज्वेलरी, जुट से बने आकर्षक बैग लोगो को खूब भा रहे है और उसकी खरीदारी भी कर रहे है,मेले में आकर्षण का केंद्र शिल्पकारी महिलाओं द्वारा बनायी गई क्रोशिया से बने समान है।संध्या समय मनोरंजन के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाता है।

Related posts

मध्य प्रदेश के संस्कृति विभाग ने वर्ष-2024 एवं 2025 के 8 राष्ट्रीय सम्मानों की घोषणा की।

rktvnews

दरभंगा:आगामी बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025,सभी मतदान केंद्रों पर मूलभूत सुविधा हेतु बैठक।

rktvnews

भोजपुर: लोकसभा चुनाव को ले तरारी विधानसभा क्षेत्र में समीक्षा बैठक।

rktvnews

भोजपुर पुलिस ने आभूषण व्यवसाई के साथ लूट की घटना में 3 को किया गिरफ्तार।

rktvnews

इलाहाबाद:मतदाता जागरूकता को ले “लोकमत परिष्कर” विषयक परिचर्चा आयोजित।

rktvnews

कमांडर अभिलाष टॉमी (सेवानिवृत्त) का अभिनंदन।

rktvnews

Leave a Comment