RK TV News
खबरें
Breaking News

देवघर: एक दिवसीय रोजगार मेले में युवाओं को मिला रोजगार।

RKTV NEWS/देवघर (झारखंड)06 जून।उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी सौरभ कुमार भुवानिया के निर्देशानुसार आज झारखण्ड सरकार के श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग के तत्वाधान में जिला नियोजनालय, देवघर द्वारा एक दिवसीय रोजगार मेला का आयोजन किया गया जिसमें, निजी क्षेत्र के 06 स्थानीय नियोजक/कंपनी तथा रोजगार तलाश रहे 130 स्थानीय युवा-युवतियों ने भाग लिया। नियोजकों द्वारा 30 युवक-युवतियों को शार्टलिस्टेड किया गया और अंतिम रूप से चयनित 15 युवा-युवतियों को ऑनस्पॉट ऑफर लेंटर का वितरण किया गया। रोजगार मेला में मुख्य रूप से निम्न कंपनियों ने भाग लिया-

1. देवघर चाईल्ड हॉस्पीटल देवघर आई हॉस्पीटल देवघर

2. बढ़ते कदम देवघर

3. जेआईटीएम स्कील प्रा0 लिमिटेड देवघर

4. ट्राय मेगा स्किल सेंटर देवघर देवघर

5. मैइहर होटल एण्ड रिसॉर्ट प्रा0 लिमिटेड देवघर

6. होटल मधुमाला इंटरनेशनल देवघर.

रोजगार मेला में प्रमुख रूप से निम्न पदों एडवाईजर, बीसीए/एमसीए, जीएनएम/एएनएम, 12वीं पास सर्टिफिकेट कॉर्स, एरिया मैनेजर, फिल्ड ऑफिसर एवं एक्सक्यूटिव मारकेटिंग इत्यादि के लिए चयनित किया गया। जिला के स्थानीय युवाओं को अधिक से अधिक रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने हेतु आनेवाले दिनों में भी लगातार रोजगार मेला एवं भर्ती कैम्प का आयोजन किया जाएगा।

Related posts

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आदिवासी नेता कार्तिक उरांव की जन्‍मशती पर उन्‍हें श्रद्धांजलि दी।

rktvnews

गढ़वा:जनसुनवाई में उपायुक्त ने आमजनों की समस्याएं सुनीं, त्वरित समाधान के दिए निर्देश।

rktvnews

भोजपुर : ट्राई साइकिल पर अंग्रेजी शराब बरामद! विकलांग भी कर रहे तस्करी! करनामेपुर पुलिस ने दो को भेजा जेल।

rktvnews

सीआईआई के साथ साझेदारी में एयूआरआईसी में 20,000 वर्ग फुट में कौशल विकास केंद्र की स्थापना की जाएगी; अगले सप्ताह समझौता ज्ञापन की उम्मीद: सचिव, डीपीआईआईटी

rktvnews

भोजपुर पुलिस ने आभूषण व्यवसाई के साथ लूट की घटना में 3 को किया गिरफ्तार।

rktvnews

देवघर:उपायुक्त ने विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को दिये आवश्यक दिशा-निर्देश।

rktvnews

Leave a Comment