RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिर्वाचन

बक्सर:जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में लोक सभा आम निर्वाचन 2024 के दृष्टिगत आदर्श आचार संहिता (MCC) के अनुपालन के संबंध में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक।

RKTV NEWS/बक्सर (बिहार) 16 मार्च।15 मार्च को जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी बक्सर, अंशुल अग्रवाल की अध्यक्षता में आगामी लोक सभा आम निर्वाचन 2024 के दृष्टिगत आदर्श आचार संहिता (MCC) के अनुपालन के संबंध में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक की गई तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए!
आदर्श आचार संहिता के अनुपालन हेतु अनुमंडल स्तर पर अनुमंडल दंडाधिकारी एवं प्रखंड/नगर निकाय स्तर पर संबंधित अंचलाधिकारी/कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद एवं नगर निकाय के द्वारा निर्वाचन की घोषणा के 24 घंटे के अंदर सभी सरकारी भवनों, कार्यालय एवं परिसर, 48 घंटे के अंदर सभी सार्वजनिक स्थलों यथा बस स्टैण्ड, रेलवे स्टेशन आदि एवं 72 घंटे के अंदर संपूर्ण जिले के सभी निजी एवं अन्य स्थानों से सभी प्रकार के बैनर, पोस्टर, झंडा इत्यादि को हटाने का निर्देश दिया गया।
ध्वनि विस्तारक यंत्र (Loudspeaker) का प्रयोग रात्रि 10:00 बजे से प्रातः 6:00 बजे तक वर्जित रहेगा एवं अन्य अवधि के लिए सक्षम प्राधिकार से अनुमति आवश्यक होगा।
लोकसभा आम निर्वाचन 2024 के दौरान सभी प्रत्याशियों द्वारा किए जाने वाले प्रचार प्रसार, आम सभा एवं नुक्कड़ सभा की वीडियोग्राफी कराना एवं आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के मामले में नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करना तथा कृत कार्रवाई से संबंधित प्रतिवेदन विहित प्रपत्र में आदर्श आचार संहिता कोषांग एवं विधि व्यवस्था को प्रतिदिन प्राप्त कराना सुनिश्चित करेंगे।
लोक सभा आम निर्वाचन 2024 के दौरान आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन से संबंधित प्रतिवेदन प्रतिदिन सभी FST एवं SST से प्राप्त कर विहित प्रपत्र में संकलित करते हुए विधि व्यवस्था कोषांग को नियमित रूप से प्राप्त कराना सुनिश्चित करेंगे।
बैठक में उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता, नूडल पदाधिकारी आदर्श आचार संहिता कोषांग, नोडल पदाधिकारी विधि व्यवस्था कोषांग, अवर निर्वाचन पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी बक्सर/डुमरांव, भूमि सुधार उप समाहर्ता बक्सर/डुमरांव, अवर निर्वाचन पदाधिकारी, सभी कार्यपालक पदाधिकारी नगर निकाय,बक्सर, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं सभी अंचलाधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

इंदौर:संभागायुक्त एवं आईजी ने खरगोन में स्ट्रांग रूम एवं मतगणना स्थल का निरीक्षण किया।

rktvnews

बेजुबान की जुबान भी जानने वाला राम है, विवाद दूर करने के लिए संवाद जरूरी: इंद्रेश कुमार

rktvnews

राज्यपाल कलराज मिश्र ने ‘संविधान को पढ़ो और जिओ‘ अभियान की शुरुआत की! संविधान की उद्देशिका और मूल कर्तव्यों का हो अधिकाधिक प्रसार- राज्यपाल

rktvnews

भोजपुर:बड़हरा की जनता ही मेरा बल, सेवा ही मेरा धर्म : सूर्यमान सिंह

rktvnews

भोजपुर:समाज सेवी तेज नारायण की श्रद्धांजलि सभा सह ब्रह्म भोज में गणमान्य हुए शामिल।

rktvnews

भोजपुर: डॉ के एन सिन्हा आरा सदर अस्पताल के रोगी कल्याण समिति में हुए शामिल।

rktvnews

Leave a Comment