RK TV News
खबरें
Breaking News

आरा जंक्शन रेलफैन क्लब की वार्षिक बैठक, रेलफैनिंग को बनाया जायेगा पॉपुलर।

सांसद को लंबित कार्यों पर ध्यानाकर्षण के लिए भेजा गया पत्र।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)16 मार्च।आरा जंक्शन रेलफैन क्लब की वार्षिक समीक्षा बैठक सम्पन्न हुयी जिसमें क्लब की नई कार्यकारिणी की घोषणा हुयी साथ ही पिछले वित्तीय वर्ष में भोजपुर जिले में रेल विकास के कार्यों पर मंथन किया गया. रेलफैनिंग विधा के पहलुओं पर तकनीकी चर्चा हुयी. टाटा के लिए ट्रेन दिए जाने पर सांसद आर के सिंह के प्रति आभार प्रगट किया गया साथ ही सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर सांसद को एक पत्र भेजा गया जिसमें उन सभी अधूरे कार्यों पर ध्यान आकृष्ट कराया गया जिन्हें प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाना था मगर वे लंबित पड़े हैं. सांसद को भेजे गए पत्र में दिल्ली और हावड़ा के लिए वाया सासाराम सुपरफास्ट ट्रेन, इंदौर तथा पटना तेजस के ठहराव, पूर्वी गुमटी पर अधूरे लाइट ब्रिज, कुल्हड़िया मालगोदाम स्थानांतरित करने तथा आरा में नए पिट और प्लेटफार्म निर्माण पर उनका ध्यान आकृष्ट कराया गया है. क्लब के संयोजक राजेश कुमार ने कहा कि दिल्ली के लिए तीन दिन बक्सर और तीन दिन वाया सासाराम ट्रेन तथा हावड़ा के लिए सुपरफास्ट ट्रेन जरूरी है क्योंकि यहाँ से यात्री संख्या में ये दोनों जगह टॉप पर हैं. दिल्ली के लिए चल रही फेस्टिवल स्पेशल जिस ट्रेन के रेगुलर करने की बात सांसद महोदय ने कही है वह ज्यादा समय लेती है. अरविन्द सिंह ने कहा कि पूर्वी गुमटी पर लाइट ब्रिज का निर्माण रोक दिया गया है और लगभग 25गांवों की 16 हजार से ज्यादा आबादी प्रभावित है, रोज़ी रोटी पर असर पड़ा है मगर कोई सुध नहीं ले रहा. इसे ६ महीनों में पूरा किया जाना था मगर तीन साल हो गए. इंदौर एक्सप्रेस का ठहराव बक्सर में हुआ मगर आरा में नहीं होने से गहरी निराशा व्यक्त की गई. मीडिया संयोजक और भोजपुरी आंदोलन से जुड़े रवि प्रकाश सूरज ने कहा कि हाल में कुछ अच्छे काम हुए हैं मगर कुछ काम प्राथमिकता के आधार पर जनता की मांग पर पूरे होने चाहिए थे. अब भोजपुर के प्रवासी जनता का रूख झारखंड नहीं बल्कि दिल्ली, गुजरात, महाराष्ट्र हैं जिनके आवागमन का माध्यम रेल है इसलिए यात्री संख्या के आधार पर इन जगहों के लिए ट्रेन खुलनी चाहिए. क्लब के छात्र सेल के संयोजक सोहित सिन्हा ने कहा कि मालगोदाम यथाशीघ्र स्थानांतरित कर यहाँ नए वाशिंग पिट और प्लेटफार्म बन जाने चाहिए थे मगर कुल्हड़िया मालगोदाम की कार्य रफ़्तार बेहद धीमी है. सांसद को पत्र सामाजिक कार्यकर्ता आशुतोष पांडेय के माध्यम से भेजा गया है. क्लब की नई कार्यकारिणी में जिला संयोजक राजेश कुमार, छात्र सेल संयोजक सोहित सिन्हा,सह संयोजकों व्यवसायी अरविन्द सिंह, अमित कुमार अप्पू, अमित मोनू तथा मीडिया संयोजक रवि प्रकाश सूरज को सर्वसम्मति से चुना गया।

Related posts

बागपत:जिला जज, जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने किया बागपत जिला कारागार का औचक निरीक्षण।

rktvnews

बागपत:जिलाधिकारी ने उच्च प्राथमिक विद्यालय संविलियन पाली का किया निरीक्षण।

rktvnews

बिहार:मधुबनी पेंटिंग की प्रसिद्ध कलाकार पद्मश्री गोदावरी दत्ता के निधन पर मुख्यमंत्री ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की।

rktvnews

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्सव पर नरगदा मठ में भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन।

rktvnews

भोजपुर:महिला कॉलेज में मतदाता जागरूकता के तहत भाषण एवं निबंध प्रतियोगिता आयोजित।

rktvnews

राजस्थान:महायज्ञ सामाजिक समरसता और पर्यावरण संरक्षण का अनूठा प्रयास: अमित शाह

rktvnews

Leave a Comment