RK TV News
खबरें
Breaking Newsजागरूकता

भोजपुर:रेड रन मैराथन 2024 में वीकेएसयू से तीन महिला और तीन पुरुष स्वयंसेवकों ने भाग लिया, हुए सम्मानित।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)24 अगस्त। शुक्रवार को बिहार राज्य एड्स नियंत्रण, पटना , द्वारा प्रदेश स्तरीय रेड-रन मैराथन प्रतियोगिता का आयोजन आई.आई.टी.पटना में किया गया ।इसमें भोजपुर जिले के दल को वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय आरा के राष्ट्रीय सेवा योजना समन्वयक डा. साधना रावत द्वारा भेजा गया । नोडल अधिकारी के रूप में डा.अंकिता मिश्रा , कार्यक्रम पदाधिकारी,डा. अर्चना कुमारी , कार्यक्रम पदाधिकारी के अनुरक्षण में महिला वर्ग से तीन छात्राएं मनीषा कुमारी, प्रियंका कुमारी एवं रिया कुमारी एवं पुरुष वर्ग में राज यादव, चन्दन कुमार, रितेश तिवारी ने पांच किलोमीटर मैराथन में भाग लिया।
मैराथन का प्रारम्भ आइ आइ टी पटना के निदेशक प्रो. टी.एन.सिंह द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया । इसमें बिहार राज्य के 20 जिले के प्रतियोगियों नें भाग लिया । भोजपुर के सभी प्रतिभागियों का प्रर्दशन बहुत सराहनीय रहा । सभी प्रतिभागियों ने मैराथन की सहभागिता का प्रमाणपत्र एवं मेडल प्राप्त किया ।

Related posts

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री से मुलाकात की।

rktvnews

वैशाली:जिला परिषद, वैशाली के अध्यक्ष पद पर हुए चुनाव में आशुतोष कुमार निर्वाचित।

rktvnews

रामगढ़:लोकोस एप में एसएचजी/वीओ/सीएलएफ के वित्त लेनदेन एंट्री पर प्रशिक्षण।

rktvnews

गढ़वा:जनसुनवाई में अपर समाहर्ता ने सुनीं लोगों की समस्याएं, समाधान के दिए निर्देश।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने कश्मीरी पंडित समुदाय को हेराथ पोश्ते की बधाई दी।

rktvnews

भाकपा-माले ने भोजपुरी के सेक्सपियर भिखारी ठाकुर के जन्मदिवस पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया नमन।

rktvnews

Leave a Comment