RK TV News
खबरें
Breaking News

बिहार : मुख्य सचिव अमृत लाल मीणा ने ‘ई-ऑफिस यूजर मैनुअल’ का किया औपचारिक विमोचन।

RKTV NEWS/पटना ( बिहार)24 जून।बिहार सरकार के मुख्य सचिव अमृत लाल मीणा ने सोमवार को मुख्य सचिवालय सभा कक्ष, पुराना सचिवालय, पटना में ‘ई-ऑफिस यूजर मैनुअल’ का औपचारिक विमोचन किया। इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव, सामान्य प्रशासन विभाग डॉ. बी. राजेन्दर, बीपार्ड की अपर महानिदेशक डॉ. सफीना ए.एन. और सचिव, सामान्य प्रशासन विभाग रचना पाटिल सहित अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।
‘ई-ऑफिस यूजर मैनुअल’ का प्रकाशन राज्य में प्रशासनिक प्रक्रियाओं को और अधिक पारदर्शी, त्वरित और उत्तरदायी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस अवसर पर मुख्य सचिव अमृत लाल मीणा ने कहा, “मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार सरकार पारदर्शिता एवं त्वरित प्रशासनिक प्रक्रिया के लिए निरंतर प्रयासरत है।
‘ई-ऑफिस’ प्रणाली एक अनूठा कदम है, जिससे फाइलों का निपटारा तेज़ी से और पारदर्शिता के साथ संभव होगा। हमारा उद्देश्य है कि प्रशासनिक कार्यों में तकनीक का अधिकतम उपयोग हो और जनता को त्वरित सेवाएं मिलें।” उन्होंने आगे कहा कि यह प्रणाली बिहार सरकार की सुशासन की प्रतिबद्धता को और मजबूत करेगी तथा सभी विभागों में कार्यकुशलता और जवाबदेही को बढ़ावा देगी।
बिहार सरकार लगातार प्रशासनिक सुधारों और तकनीकी नवाचारों के माध्यम से जनता को बेहतर सेवाएं देने के लिए संकल्पबद्ध है।’ई-ऑफिस’ प्रणाली राज्य में सुशासन की दिशा में एक मील का पत्थर साबित होगी।

Related posts

भोजपुर: बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में SDRF और NDRF की टीम सक्रिय।

rktvnews

विधि और न्याय राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल और वियतनाम के न्याय मंत्री के बीच द्विपक्षीय बैठक का आयोजन

rktvnews

भोजपुर:”आपका शहर आपकी बात” के तहत आरा के पकड़ी में लगाया गया शिविर।

rktvnews

17 जुलाई (हरियाली अमावस्या) को सार्वजनिक अवकाश घोषित।

rktvnews

TIGER 3 में 12 एक्शन सीक्वेंस!YRF स्पाई यूनिवर्स फिल्म में सबसे अधिक एक्शन सेट-पीस है।

rktvnews

भारतीय बाजार में आयातित स्टॉक आने तक सरकार राष्ट्रीय सुरक्षित भंडार से अरहर (तुअर) जारी करेगी, अरहर दाल का वितरण पात्र मिल मालिकों के बीच ऑनलाइन नीलामी के माध्यम से किया जाएगा

rktvnews

Leave a Comment