RK TV News
खबरें
Breaking Newsसमीक्षात्मक बैठक

चतरा:झारखण्ड संयुक्त असैनिक सेवा प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा 2023 से सम्बंधित समीक्षात्मक बैठक संपन्न।

कदाचार मुक्त परीक्षा संपन्न कराने को लेकर दिए गए कई आवश्यक दिशा निर्देश।

RKTVNEWS/चतरा (झारखंड)16 मार्च।झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएसएसी) के द्वारा आगामी 17 मार्च को झारखंड संयुक्त असैनिक सेवा प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा 2023 आयोजित की जायेगी। इसको लेकर शनिवार को समाहरणालय सभागार में उपायुक्त रमेश घोलप ने बैठक की।
बैठक में उपायुक्त ने कहा कि यह बेहद महत्वपूर्ण परीक्षा है। इसे कदाचार मुक्त संपन्न कराएं। सभी समन्वय स्थापित करते हुए काम करें, ताकि परीक्षा कदाचार मुक्त संपन्न हो सके। निष्पक्ष और कदाचार मुक्त परीक्षा कराना हम सबकी बड़ी जिम्मेदारी है। उपायुक्त ने सभी पर्यवेक्षक सह दंडाधिकारियों को निर्देश दिया कि परीक्षा के दिन निर्धारित समय से पहले पहुंच परीक्षा को कदाचार मुक्त और सुगमता पूर्वक संचालित कराना सुनिश्चित करें। केंद्राधीक्षकों को अपने-अपने परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरा अधिष्ठापित कराने व उनकी मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने, परीक्षार्थियों के लिए पेयजल की व्यवस्था, कमरे में पर्याप्त रौशनी की व्यवस्था, शौचालय व अन्य मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। परीक्षा से जुड़े कोई भी अगर गलत आचरण करते पाया गया तो उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
17 मार्च को आयोजित होने वाली परीक्षा को लेकर जिले में 32 केंद्र बनाए गए हैं। जिसमें कुल 10512 अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी। पहली पाली में 10 से 12, वहीं दूसरी पाली में 2 से 4 बजे तक परीक्षा ली जाएगी। परीक्षा को कदाचार मुक्त कराया जा सके, इसके लिए सभी केंद्रों पर वीडियोग्राफी की भी व्यवस्था की गयी है।
इस बैठक में पुलिस अधीक्षक विकास पांडे, उप विकास आयुक्त पवन कुमार मंडल, अपर समाहर्ता अरविंद कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी दिनेश मिश्र, जिला शिक्षा अधीक्षक अभिषेक बड़ाइक समेत अन्य संबंधित उपस्थित थे।

Related posts

राज्यमंत्री ने विकास कार्याें के किए लोकार्पण व शिलान्यास!हिण्डोली-नैनवां के हर क्षेत्र में हुआ चहुंमुखी विकास, आमजन का जीवन हो रहा आसान- खेल राज्यमंत्री

rktvnews

भोजपुर:सहकारिता एवं वन,पर्यावरण मंत्री प्रेम कुमार का आरा आगमन।

rktvnews

मध्यप्रदेश:जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

राजगढ़: पुलिस परेड ग्राउंड में पुलिस स्मृति दिवस कार्यक्रम संपन्न।

rktvnews

77 वें स्वतंत्रता दिवस पर भोजपुर जिले में किया गया झंडोतोलन!राष्ट्र भक्तो की गाथा है स्वतंत्रता दिवस:प्रो आभा सिंह

rktvnews

दरभंगा:जिला निर्वाचन पदाधिकारी के नेतृत्व में बहादुरपुर के उघरा पंचायत में आयोजित किया गया मतदाता जागरूकता कार्यक्रम।

rktvnews

Leave a Comment