RK TV News
खबरें
Breaking Newsजागरूकता

जयपुर:नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम का सीधा प्रसारण !नारी शक्ति वंदन अधिनियम से महिलाओं का होगा राजनीतिक सशक्तिकरण :संसदीय कार्य मंत्री

RKTV NEWS/जयपुर( राजस्थान)06 मार्च। जोधपुर जिले के विधानसभा क्षेत्र लूणी की ग्राम पंचायत पाल में नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संवाद का सीधा प्रसारण किया गया। कार्यक्रम संसदीय कार्य,विधि और न्याय मंत्री जोगाराम पटेल के मुख्य आतिथ्य में आयोजित हुआ।
जोगाराम पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने महिलाओं के लोकसभा एवं विधानसभा में उचित प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करने के लिए नारी शक्ति वंदन अधिनियम के सौगात दी है। जिससे देश की आधी आबादी का राजनीतिक सशक्तिकरण होगा।

लखपति दीदी योजना से महिलाओं को मिलेंगे आजीविका के नए अवसर

संसदीय कार्य,विधि और न्याय मंत्री ने कहा कि महिला सशक्तिकरण के लिए चलाई जा रही लखपति दीदी योजना के माध्यम से आने वाले समय में प्रदेश की महिलाएं सामाजिक,आर्थिक एवं राजनीतिक दृष्टि से मजबूत होंगी। इस पहल से महिलाओं के कौशल विकास के साथ ही उन्हें आजीविका के नवीन साधन उपलब्ध हो सकेंगे। उन्होंने कहा कि 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने में महिलाओं की महती भूमिका होगी।

पात्र वंचितों को मिले जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ

श्री पटेल ने कहा कि पात्र वंचितों को जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिया जाए जिससे अंतिम व्यक्ति का जीवन सुगम होगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि योजनाओं का अधिकाधिक प्रचार-प्रसार करें और पात्र वंचित परिवारों को योजनाओं से जोड़कर लाभ दें।
इस अवसर पर जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीणजन सहित विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

समस्तीपुर:मोरवा विधानसभा में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का ऐतिहासिक रोड शो, तूफान और तेज वर्षा के बीच भी जनता से मिले, विद्यासागर निषाद को दिया विजयश्री का आशीर्वाद।

rktvnews

वाराणसी:वरिष्ठ भोजपुरी साहित्यकार “मनोज भावुक” को मिला “भारतीय भाषा सम्मान – 2025”

rktvnews

भोजपुर जिला शतरंज प्रतियोगिता 16 दिसंबर से, आयोजन कमिटी की बैठक संपन्न।

rktvnews

उज्जैन:भूतड़ी अमावस्या पर हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी।

rktvnews

मतदाता समृद्ध लोकतांत्रिक परम्पराओं के संवाहक हैं :मतदाता शशि मिश्र

rktvnews

राजस्थान:शिक्षा मंत्री ने जारी किया नेशनल मीन्स कम-मेरिट स्कॉलरशिप स्कीम चयन परीक्षा 2024 का परिणाम।

rktvnews

Leave a Comment