RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

समस्तीपुर:मोरवा विधानसभा में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का ऐतिहासिक रोड शो, तूफान और तेज वर्षा के बीच भी जनता से मिले, विद्यासागर निषाद को दिया विजयश्री का आशीर्वाद।

RKTV NEWS/समस्तीपुर(बिहार)31 अक्टूबर।आज मोरवा विधानसभा क्षेत्र के इंदिरा गांधी कॉलेज मैदान में आयोजित जनता दल (यू) की आमसभा ऐतिहासिक बन गई, जब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने तेज बारिश और तूफानी हवाओं के बावजूद अपने लोकप्रिय प्रत्याशी विद्यासागर निषाद के पक्ष में रोड शो किया।
प्रतिकूल मौसम और हेलीकॉप्टर लैंडिंग की अनुमति न मिलने के बावजूद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अदम्य संकल्प और जनता के प्रति अपने समर्पण का परिचय देते हुए सड़क मार्ग से मोरवा पहुंचे। वहां उन्होंने जदयू प्रत्याशी विद्यासागर निषाद को माला पहनाकर विजयश्री का आशीर्वाद दिया और कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार किया।
इस अवसर पर एनडीए के सभी घटक दलों के नेता मंच पर उपस्थित रहे और सभी ने एक स्वर में विद्यासागर निषाद को विजयी बनाने की अपील की।
अपने उद्बोधन में विद्यासागर निषाद ने कहा कि “मोरवा का विकास पिछले पाँच वर्षों में थम-सा गया है। मेरे कार्यकाल में जिस गति से विकास की योजनाएँ शुरू हुई थीं, वे ठहर गई हैं। जनता आज उन अधूरी योजनाओं को पूरा देखना चाहती है। इस बार मोरवा की जनता अपने बेटे को ही जीताएगी और पिछली गलती नहीं दोहराएगी।”
उन्होंने जनता से आग्रह किया कि 6 नवंबर को तीर के निशान पर बटन दबाकर न सिर्फ उन्हें जीत का आशीर्वाद दें, बल्कि नीतीश कुमार जी को मजबूती प्रदान करें ताकि 2025 में फिर से नीतीश कुमार जी के नेतृत्व में एनडीए की सरकार बने और विकास की नई दिशा मिले।
कार्यक्रम में मौजूद मध्य प्रदेश जदयू प्रदेश अध्यक्ष सूरज जायसवाल ने भी जनता से अपील करते हुए कहा कि “नीतीश कुमार जी के विकास मॉडल को आगे बढ़ाने के लिए मोरवा विधानसभा में श्री विद्यासागर निषाद जी को भारी मतों से विजयी बनाएं।”
उन्होंने कहा की तेज वर्षा के बीच भी उमड़ी अपार भीड़ ने साबित कर दिया कि मोरवा की जनता आज भी नीतीश कुमार और तीर के निशान पर अटूट विश्वास रखती है।

Related posts

भोजपुर:कमला विद्या इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल,के निदेशक रीतेश कुमार सिंह हुए सम्मानित।

rktvnews

दरभंगा की बेटियों ने पूरे राज्य में प्राप्त किया प्रथम स्थान!राज्य स्तरीय युवा उत्सव में मिथिला का लोक नृत्य झिझिया ने परचम लहराया।

rktvnews

अपने संघर्ष और सपने को साकार होता देख बेहद खुश होंगे बड़े महराज : योगी आदित्यनाथ

rktvnews

बागपत:स्वास्थ्य के प्रति विद्यार्थियों को जलवायु परिवर्तन के खतरे के बारे में किया जागरूक।

rktvnews

चतरा:भारतीय शिक्षा प्रणाली के भविष्य की खोज विषयक एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन।

rktvnews

प्रकाशन विभाग की विकास पत्रिका ‘योजना’ में 1957 से प्रकाशित आलेखों पर आधारित विशेष संग्रह ‘योजना क्लासिक्स’ का विमोचन।

rktvnews

Leave a Comment