RK TV News
खबरें
Breaking Newsखेल

भोजपुर जिला शतरंज प्रतियोगिता 16 दिसंबर से, आयोजन कमिटी की बैठक संपन्न।

आरा/ भोजपुर 13 दिसंबर।भोजपुर जिला अंडर 13 बालक बालिका औऱ सीनियर पुरुष औऱ महिला वर्ग की शतरंज चैंपियनशिप का आयोजन 16 दिसंबर से 18 दिसंबर तक स्थानीय पकड़ी गैस एजेंसी रोड आरा में स्थित बी आर केमिस्ट्री क्लासेज के सभागार मे होने जा रहा है। इसकी सफलता के लिए भोजपुर जिला आयोजन कमिटी की एक बैठक संघ के अध्यक्ष डॉ के एन सिन्हा की अध्यक्षता में में स्थानीय आनन्द हॉस्पिटल के सभागार में संपन्न हुई। इस बैठक में शतरंज प्रतियोगिता को सफल बनाने के लिए विभिन्न बिन्दुओ पर विचार विमर्श किया गया।
संघ के सचिव डॉ मो सैफ ने बताया की शतरंज प्रतियोगिता में भाग लेने की अंतिम तिथि 15 दिसम्बर संध्या 5 बजे तक कर दी गई है।
अभी तक इस जिला शतरंज प्रतियोगिता में संभावना आवासीय उच्च विद्यालय, नोटरेडेम हाई स्कूल, डी पी एस स्कूल आरा, संत जेवयर अकादमी, एस एन मेमोरियल हाई स्कूल, जीन पॉल हाई स्कूल, डी ए भी पब्लिक स्कूल आरा, माउंट लिटरा जी स्कूल, आर भी एस पब्लिक स्कूल आरा आदि स्कूलों से लगभग 50 से अधिक खिलाड़ी के भाग लेने की संभावना है। जबकि सीनियर वर्ग में विभिन्न कॉलेज से इंट्री हो रही है।
वरिये मुख्य संघ रक्षक डॉ राम कृष्ण औऱ मुख्य संघरक्षक डॉ एस के रूंगटा ने बताया की इस शतरंज टूर्नामेंट में सफल हुए खिलाड़ियों को बिहार स्टेट अंतर जिला शतरंज प्रतियोगिता में भोजपुर जिले से भेजा जायेगा।
आज के बैठक में डॉ एस के रूंगटा, डॉ राम कृष्णा, रंजन कुमार सिन्हा, निशि जैन, वीरेंद्र कुमार उपाध्याय,आफताब आलम, प्रदुमन सिंह, मो असफाक, मो मोज़म्मिल, आदि सदस्य शामिल हुए।

Related posts

अवैध बालू लदा ट्रैक्टर जप्त।

rktvnews

मुख्यमंत्री 14 अगस्त को वरिष्ठ पत्रकार-लेखक सुधीर सक्सेना को वसुंधरा सम्मान से सम्मानित करेंगे।

rktvnews

भोजपुर:ग्रामीण युवाओं को प्राकृतिक खेती का क़ृषि विज्ञान केंद्र में दिया गया प्रशिक्षण।

rktvnews

सीमा शुल्क आयुक्तालय, इंदौर ने रायपुर में 3.89 करोड़ रुपये मूल्य की विदेशी मूल सिगार और विदेशी मूल रोलिंग पेपर के साथ तस्करी कर लाई गई विदेशी मूल की 40.86 लाख सिगरेट नष्ट की।

rktvnews

उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन को स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा रसायन एवं उर्वरक मंत्रालयों की प्रमुख पहलों से अवगत कराया गया।

rktvnews

भोजपुर:गंगा स्वच्छता पखवाड़ा के समापन पर महुली गंगा घाट पर हुआ गंगा आरती।

rktvnews

Leave a Comment