RK TV News
खबरें
Breaking Newsधार्मिक

उज्जैन:भूतड़ी अमावस्या पर हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी।

RKTV NEWS/उज्जैन(मध्यप्रदेश)08 अप्रैल।भूतड़ी अमावस्या के अवसर पर उज्जैन में विभिन्न घाटों पर हजारों की तादाद में श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई। घाटों पर श्रद्धालुओं के स्नान के लिए समुचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई। प्रत्येक घाटों पर प्रशासनिक अमला मुस्तैद रहा। घाटों पर सुरक्षा के दृष्टिगत कार्यपालिक दंडाधिकारियों, पुलिस और होमगार्ड के अमले ने सक्रिय भूमिका निभाई। कलेक्टर श्री सिंह द्वारा व्यवस्थाओं की सतत मॉनिटरिंग की गई।
कलेक्टर श्री सिंह के निर्देश पर घाटों पर चिकित्सा सेवा के लिए मेडिकल टीम मौजूद रहीं। साथ ही राम घाट, सोमती कुंड , 52 कुंड में एक एक एंबुलेंस की व्यवस्था रही। गुरुद्वारा घाट 5 बिस्तरीय अस्पताल स्थापित किया गया। जहां बीमार पड़े श्रद्धालुओं का उपचार भी किया गया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी उज्जैन ने मौके पर जाकर व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। ग्रीष्म ऋतू को ध्यान में रखते घाटों में स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था भी कई गई। जगह जगह चेंजिंग रूम बनाएं गए। वहीं कालियादेह स्थित 52 कुंड पर सुरक्षा के दृष्टिगत व्यवस्थित रूप से बैरिकेडिंग की गई। श्रद्धालु गहरे पानी में जाकर स्नान न करें इसके लिए घाटों पर मार्किंग भी कराई गई। एसडीआरएफ और होमगार्ड के अमले द्वारा सुरक्षा उपकरणों के साथ पैदल गश्ती और मोटर बोट से घाटों की सतत निगरानी की गई।

Related posts

शासकीय योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ दिलाना शासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता: मोहन मरकाम

rktvnews

लेफ्टिनेंट जनरल जेपी मैथ्यू चीफ ऑफ इंटीग्रेटेड डिफेंस स्टाफ पद से सेवानिवृत्त हुए।

rktvnews

रायपुर : मुख्यमंत्री साय का जापान प्रवास: छत्तीसगढ़ के लिए तकनीक, व्यापार और संस्कृति के नए आयाम।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने कोरिया गणराज्य के राष्ट्रपति के साथ मुलाकात की

rktvnews

जयंती:विवेकानंद और महर्षि महेश योगी।

rktvnews

रामगढ़:जिला कल्याण कार्यालय द्वारा किए जा रहे हैं कार्यों को लेकर उपायुक्त की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक का आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment