आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)24 मई।लोकसभा आम निर्वाचन पर युवा मतदाता से व्यक्तिगत जानकारी प्राप्त करने की कोशिश की गई। क्या सोचते हैं युवा मतदाता।
इस संबंध में शशि मिश्रा से बातचीत की गई जिसके कुछ अंश प्रस्तुत है।
इन्होंने बताया की समुचित विकास, स्वस्थ व मजबूत लोकतंत्र के लिए हर मतदाताओं को मतदान करना अत्यंत आवश्यक है। मतदान राजनीतिक नेताओं की शक्ति को नियंत्रित रखने में मदद करता है। मतदान सिर्फ मतपत्र पर लगाया गया एक निशान नहीं है, बल्कि बेहतर कल के लिए आशा की किरण है।
मतदाता समृद्ध लोकतांत्रिक परम्पराओं के संवाहक हैं। मतदाताओं की सक्रिय सहभागिता से ही लोकतंत्र परिष्कृत और समृद्ध बनता है। मतदान से लोकतांत्रिक परम्परा को अधिक समृद्ध बनाने, संवैधानिक कर्तव्य निभाने का एक और अवसर मिला है।
मतदान सभी का संवैधानिक अधिकार है। इसका उपयोग सभी लोगों को स्वेच्छा के साथ करना चाहिए। हम खुशनसीबों में से हैं कि हमें सरकार चुनने का अधिकार मिला है।
मतदान राजनीतिक स्वतंत्रता का प्रतीक है। सबसे उल्लेखनीय बात यह है कि यह वह साधन है जो आम लोगों के हाथों में अधिकार देता है। इसके बिना लोकतंत्र निश्चित रूप से अकार्यात्मक होगा। लोगों को मतदान के महत्व को समझना चाहिए और बड़ी संख्या में मतदान के लिए बाहर आना चाहिए। निश्चित रूप से सभी युवाओं ,मतदाताओं को लोकतंत्र के महापर्व को ऐतिहासिक बनाने में सहयोग करना ही चाहिए।
