RK TV News
खबरें
Breaking Newsजागरूकता

चतरा:स्वीप कार्यक्रम के तहत चतरा व सिमरिया विधानसभा क्षेत्र के बैंक शाखा, विद्यालय, मतदान केंद्र व ग्रीमीन क्षेत्र समेत अन्य जगह चलाया गया जागरुकता अभियान।

RKTVNEWS/चतरा (झारखंड) 02 मार्च।जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त चतरा अबु इमरान के निर्देशानुसार स्वीप कार्यक्रम के तहत चतरा विधान सभा क्षेत्र व सिमरिया विधानसभा क्षेत्र के विद्यालय व मतदान केन्द्र एवं ग्रामीण क्षेत्रों में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। वहीं आज जिले के मेन ब्रांच बैंक ऑफ इंडिया चतरा में जिला अग्रणी प्रबंधक देवब्रत शर्मा द्वारा बैंक शाखा में उपस्थित खाताधारक व कर्मियों को मतदाता जागरूकता शपथ दिलाया गया। इसी प्रकार चतरा, लावालौंग, प्रतापपुर प्रखण्ड समेत अन्य प्रखण्डों में अलग अलग तरह के मतदाता जागरूकता गतिविधि की गई। जिसमें मतदाताओं को मतदान के प्रति प्रेरित किया गया। मतदान की महत्ता की जानकारी दी गई और वैसे मतदाता जिनका मतदाता सूचि में नाम शामिल नहीं है उनसे मतदाता सूचि में नाम शामिल कराने का अपील किया गया। साथ ही सभी से अपील करते हुए कहा गया कि जो भी मतदाता मतदाता सूचि में शामिल हो चुके है वो 04 मार्च 2024 से चलने वाले सोशल मीडिया अभियान #IamVerifiedVoter में शामिल हो सकते हैं।

Related posts

दैनिक पञ्चांग: 06 मई 25

rktvnews

तीर्थों, त्योहारों व मेलों की भूमि है भारत, यहां राम भी हैं और ख़्वाजा भी: इंद्रेश कुमार

rktvnews

बक्सर के रघुनाथपुर में आपसी सौहार्द के बीच मनाया गया ईद का त्योहार।खुशियों में शरीक हुए सरपंच झुन्नू मिश्रा

rktvnews

भोजपुर: भाजपा के जिला कार्यालय मे हुआ चूड़ा-दही का भव्य भोज,जिले भर के कार्यकर्ता और नेताओं ने की शिरकत।

rktvnews

विकसित भारत: जी राम जी योजना मनरेगा के आगे का कदम है:केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान

rktvnews

चतरा:उपायुक्त ने बालिका आश्रय गृह का किया औचक निरीक्षण, शीघ्र स्थानांतरण के निर्देश।

rktvnews

Leave a Comment