लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 हेतु प्रत्याशी अब सुविधा पोर्टल https://suvidha.eci.gov.in/pc/public/login पर भी कर सकते है ऑनलाइन नामांकन।
RKTV NEWS/बागपत (उत्तर प्रदेश)29 मार्च।निर्वाचन अधिसूचना 28 मार्च को जारी हो चुकी है और नाम निर्देश पत्र प्रस्तुतिकरण की अंतिम दिनांक 04 अप्रैल है जिनकी जांच 05 अप्रैल को होगी और 08 अप्रैल तक नाम वापसी का विकल्प रहेगा। लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 में अभ्यर्थी अपना नामांकन अब ऑनलाइन माध्यम से भी कर सकते है। इसके लिए भारत निर्वाचन आयोग ने सुविधा पोर्टल बनाया है जिसपर अभ्यर्थियों की आसानी के लिए नामांकन का ऑनलाइन विकल्प उपलब्ध है। इसके लिए सुविधा पोर्टल (https://suvidha.eci.gov.in/pc/public/login) पर क्लिक करना है और दिए गए विकल्प चुनकर नामांकन पत्र की प्रविष्टि करनी है जिसकी प्रिंट हार्डकॉपी को प्रारूप 1 में नामांकन स्थल पर जमा कर नामांकन दाखिल कर सकेंगे। इस प्रकार शपथ पत्र भी उपरोक्त लिंक के माध्यम से ऑनलाइन भर सकते है एवं प्रिंट आउट को नोटराइजेशन के पश्चात आरओ के समक्ष दाखिल कर सकते है। ऑनलाइन नामांकन के उपरांत जमानत धनराशि भी ऑनलाइन जमा करने का प्रावधान है। नामांकन पत्र ऑनलाइन अपलोड के उपरांत पे बटन के माध्यम से भुगतान कर सकते है।
भारत निर्वाचन आयोग, निर्वाचन अवधि के दौरान नाम-निर्देशन दायर करने और अनुमति प्राप्त करने के लिए अभ्यर्थियों की प्रक्रिया को सरल बनाने की दिशा में कार्य कर रहा है। नाम-निर्देशन और अनुमति हेतु ‘सुविधा’ नामक पोर्टल के माध्यम से दर्ज की जाती है। अभ्यर्थियों को स्थिति की जांच करने और अपनी एप्लिकेशन को अद्यतित करने की सुविधा प्रदान करने के लिए कैंडिडेट मोबाइल ऐप (https://play.google.com/store/apps/details?id=suvidha.eci.gov.in.candidateapp) भी उपलब्ध है। अभ्यर्थियों को ‘सुविधा’ के माध्यम से दायर अपने नाम-निर्देशन एवं अनुमति की स्थिति की जांच करने की सुविधा कैंडिडेट एप पर उपलब्ध है। एप्लिकेशन में नामांकन विकल्प में अभ्यर्थी अपने नाम-निर्देशन की स्थिति देख सकता है। अभ्यर्थी को शपथ-पत्र और रसीद देखने का विकल्प है।

