RK TV News
खबरें
Breaking Newsपरिवहन

भारतीय रेल ने अपनी नई अखिल भारतीय रेलवे समय सारणी “ट्रेन एट ए ग्लांस (टीएजी)” जारी कर दी है, जो एक अक्टूबर, 2023 से प्रभावी होगी।

नई दिल्ली/3 अक्टूबर।रेल मंत्रालय ने अपनी नई अखिल भारतीय रेल समय सारणी “ट्रेन्स एट ए ग्लांस (टीएजी)” जारी कर दी है, जो एक अक्टूबर, 2023 से प्रभावी होगी। यह समय सारणी “ट्रेन्स एट ए ग्लांस” भारतीय रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट https://indianrailways.gov.in/railwayboard/view_section.jsp?lang=0&id=0,1,304,366,537,2960 पर भी उपलब्ध है।
नई समय सारिणी की मुख्य विशेषताएं :

वंदे भारत ट्रेनों की 64 सेवाओं और 70 अन्य ट्रेन सेवाओं को शामिल करना
अन्य गंतव्यों के लिए मौजूदा 90 सेवाओं का विस्तार
12 सेवाओं की बारंबारता में वृद्धि
ट्रेनों की 22 सेवाओं को सुपरफास्ट श्रेणी में जल्‍द बदला जाना
20501/02 अगरतला-आनंद विहार राजधानी का मार्ग बदलकर मालदा, भागलपुर के रास्ते किया जाना
दक्षिण पूर्व रेलवे में कुछ सेवाओं की समय-सारणी में परिवर्तन, ताकि उनकी समयबद्धता में सुधार हो सके
नई समय सारिणी में वंदे भारत ट्रेनों की 64 सेवाओं और 70 अन्य ट्रेन सेवाओं को शामिल किया गया है, ताकि यात्रियों को आरामदायक और बेहतर यात्रा का अनुभव मिल सके। नई समय सारिणी को विभिन्न शहरों के बीच कनेक्टिविटी बढ़ाने और यात्रा के समय को कम करने के लिए डिज़ाइन किया गया है। यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे नई समय सारिणी के अनुसार प्रस्थान और आगमन के समय की जांच कर लें।

Related posts

सुप्रीम कोर्ट ने गोधरा ट्रेन बर्निंग2002 के मुकदमे में आजीवन कारावास के 8 दोषियों को दी जमानत 4 अन्य की याचिका की खारिज।

rktvnews

बक्सर पुलिस ने देशी शराब के साथ युवक को किया गिरफ्तार।

rktvnews

मौलिक अधिकारों के लिए सरकारी विद्यालयों के प्रति रखना होगा झुकाव-नंद किशोर यादव

rktvnews

………एक भले मानुष को अमानुष बनाके छोड़ा 🤪

rktvnews

जिलाधिकारी रीना जोशी की अध्यक्षता में पीसीपी एंड पीडीपी कमेटी (चिकित्सा विभाग) की समीक्षा बैठक संपन्न।

rktvnews

एकता का स्वांग, बंटवारे की भाषा!

rktvnews

Leave a Comment