RK TV News
खबरें
Breaking Newsसमाजिक

भोजपुर:लिट्टी दुकानदार को गोली मारने की घटना का व्यवसायी संघ भोजपुर ने कड़े शब्दों में की निन्दा!अपराधियों की अविलंब गिरफ्तारी हो-व्यवसायी संघ

घटना की जानकारी लेते तरारी विधायक सह व्यवसायी संघ के जिला सचिव सुदामा प्रसाद

आरा/ भोजपुर 10 अक्टूबर।चरपोखरी बाजार पर लिट्टी दुकानदार को अपराधियों गोली मारने की घटना पर व्यवसायी संघ भोजपुर के जिला सचिव व तरारी विधायक सुदामा प्रसाद,कामता प्रसाद,महेश प्रसाद, गड़हनी व्यवसायी संघ श्रीनिवास यादव चरपोखरी बाजार पर दुकानदारों से मिलकर पूरी घटना की जानकारी ली। संघ द्वारा जारी विज्ञप्ति में बताया गया की लोगो ने कहा की अनिल साह रोज़मर्रे की तरह अपना दुकान चला रहे थे रात्रि लगभग 10 बजे वे अपना दुकान बंद करने की स्थिति में थे तब ही दो-तीन अपराधी उनके दुकान पर आये और लिट्टी-मुर्गा मांगने लगे उनके पास सामान खत्म हो गया था। फिर भी वे जबरन लिट्टी-मुर्गा मांगने लगे जिसे नही देने पर अपराधियों ने उन पर गोली चला दी जो उनके पेट में लग गयी और सारे अपराधी फरार हो गये।
व्यवसायी संघ ने अपराधियों की अविलंब गिरफ्तारी,घायल दुकानदार अनिल साह सरकारी खर्चे पर इलाज व उनके परिवार को सुरक्षा प्रदान करने की मांग की है!
आगे व्यवसायी संघ के जिला सचिव सुदामा प्रसाद ने कहा कि जिले में अपराधियों का मनोबल बढ़ रहा है आये दिन व्यवसायियों पर रंगदारी,छिनतयी,हत्या कर देना ये अपराधियों का मनोबल का देन है!इसलिए जिला प्रशासन अपराध पर अंकुश लगाये नहीं तो व्यवसायी संघ भोजपुर आंदोलन खड़ा करेगा।

Related posts

बिहार:नीतीश कुमार के NDA के 220 सीट जीतने के सपने पर pk का कटाक्ष, बोले-जदयू अगले चुनाव में 20 सीट भी नहीं जीत पाएगी।

rktvnews

चतरा:होम गार्ड बहाली प्रक्रिया का उपायुक्त ने किया निरीक्षण, पारदर्शी एवं सुव्यवस्थित संचालन के दिए निर्देश।

rktvnews

जब दूल्हा बना!

rktvnews

राष्ट्रपति ने रक्षाबंधन की पूर्व संध्या पर शुभकामनाएं दीं।

rktvnews

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भगत सिंह कोश्यारी से भेंट कर उनका कुशलक्षेम जाना।

rktvnews

मध्यप्रदेश:बाघ सहित सभी वन्यजीवों के बेहतर संरक्षण और प्रबंधन का आदर्श केन्द्र बना मध्यप्रदेश : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

Leave a Comment