RK TV News
खबरें
Breaking Newsसमाजिक

रायपुर : नन्हें-मुन्ने बच्चों के लिए सर्व सुविधायुक्त पालना घर बनकर तैयार नन्हें-मुन्ने बच्चों के लिए!काम-काजी, माता-पिता की चिंता हुई दूर।

RKTVNEWS/रायपुर (छत्तीसगढ़)02 मार्च।नन्हें-मुन्ने बच्चों के खेलने-कूदने के लिए महासमुन्द जिले में बना पालनाघर। कामकाजी महिलाएं अब निश्चिंत होकर अपने बच्चों को पालना घर मंे छोड़ सकेगी। बच्चों के देखभाल के लिए केयरटेकर की भी व्यवस्था की गई। कामकाजी महिलाओं की सबसे बड़ी समस्या रहती है कि अपने बच्चों को ऑफिस कार्य जाते समय कहां रखे। बच्चों की देखभाल कौन करेगा वे अक्सर तनाव में रहती हैं, लेकिन काम और बच्चों की देखभाल दोनों को ही पूरी जिम्मेदारी के साथ निभाना चाहती है। जिला मुख्यालय में बच्चों के लिए सर्वसुविधायुक्त पालनाघर बनकर तैयार है।
जिला प्रशासन ने इसे छत्तीसगढ़ी में मोर दाई के कोरा का नाम दिया गया है। नाम के अनुरूप अब बच्चे यहां घर जैसा माहौल और ममता पाकर बेहद खुश और आनंदित हैं। बच्चों की खुशी देखकर पालक भी खुश और संतुष्ट हैं। फिलहाल पालना घर में बच्चों का आना जारी है। धीरे धीरे बच्चों की संख्या बढ़ रही है। बच्चों के पालक चिंता मुक्त होकर अपना कार्य कर रहे हैं। पालना घर का संचालन कार्यालयीन समय सुबह 10:00 बजे से शाम 5:30 बजे तक किया जा रहा है।
महासमुंद जिले में पहला सर्व सुविधायुक्त पालना घर तैयार किया गया है। विभिन्न रंगों से दीवाल पर बच्चों के आकर्षण के लिए कार्टून बनाया गया है। पालना घर की मार्गदर्शिका प्रीति साहू ने बताया कि बच्चे बहुत ही खुशी और आनंद के साथ रहते हैं। पालना घर में बच्चों के खेलने के लिए आवश्यक खिलौने, झूले, शैक्षणिक सामग्री और अन्य सीखने योग्य सामग्री मौजूद है। हाल के चारों तरफ हिंदी और अंग्रेजी में सुंदर अक्षरों में वर्णमाला और गिनती लिखी है। ताकि बच्चे सीख सकें।

Related posts

पटना:स्वतंत्रता-संग्राम के महान सेनापति और हिन्दी-आंदोलन के पितामह थे मालवीय जी : डॉ अनिल सुलभ

rktvnews

गिरीडीह:उपायुक्त ने जिला अंतर्गत अनटाइड फंड, विशेष केंद्रीय सहायता (SCA ), डीएमएफटी के तहत कार्यान्वित योजनाओं की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को जमीनी स्तर पर कार्य करने का दिया निदेश।

rktvnews

सिवान:बेतिया राज से संबंधित जमीन की सूचना अगर हो तो इसकी सूचना जिला प्रशासन सिवान को दे सकते हैं,जिला पदाधिकारी ने की जिला वासियों से अपील।

rktvnews

राष्ट्रपति से केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री अर्जुन मुंडा ने भेंट की।

rktvnews

कोयला मंत्रालय स्टार रेटिंग पुरस्कार समारोह का आयोजन करेगा।

rktvnews

देहरादून: उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा 21 सितंबर 2025 को आयोजित परीक्षा में कथित अनियमितता को ले गठित जांच आयोग ने मुख्यमंत्री को सौंपी अंतरिम रिपोर्ट।

rktvnews

Leave a Comment