RK TV News
खबरें
Breaking Newsरक्षा

गोला बारूद की सुविधा के साथ टारपीडो सह मिसाइल बार्ज नौका, एलएसएएम 18 (यार्ड 128) अर्थात 11 x गोला बारूद सह टारपीडो सह मिसाइल (एसीटीसीएम) बार्ज परियोजना की चौथी बार्ज नौका का ठाणे के मेसर्स सूर्यदिप्ता प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड में जलावतरण किया गया।

नई दिल्ली/पीआईबी,28 फरवरी।भारतीय नौसेना के लिए ठाणे के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम शिपयार्ड, मेसर्स सूर्यदिप्ता प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड द्वारा 11 एक्स एसीटीसीएम बार्ज परियोजना के तहत निर्मित चौथी बार्ज नौका, यानी कि ‘गोला बारूद की सुविधा के साथ टारपीडो सह मिसाइल बार्ज नौका, एलएसएएम 18’ का जलावतरण 28 फरवरी 2024 को किया गया था। पोत निर्माण निदेशालय के कमांडर शिरीष दुबे ने नए जहाज को समुद्री जल में उतारने के समारोह की अध्यक्षता की।
11 एक्स एसीटीसीएम बार्ज नौकाओं के निर्माण के उद्देश्य हेतु आवश्यक अनुबंध पर रक्षा मंत्रालय और मेसर्स सूर्यदीप्त प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड, ठाणे के बीच 05 मार्च 2021 को हस्ताक्षर किए गए थे। इन नौकाओं की उपलब्धता से भारतीय नौसेना के युद्धपोतों को समुद्री खाड़ियों एवं घाटियों तथा बाहरी बंदरगाहों पर आवागमन के साथ-साथ सामान/गोला-बारूद के परिवहन, चढ़ाने व उतारने की सुविधा प्रदान करके भारतीय नौसेना की परिचालन प्रतिबद्धताओं को गति मिलेगी।
ये सभी नौकाएं वर्तमान में प्रासंगिक नौसेना के नियमों और भारतीय शिपिंग रजिस्टर के विनियमन के तहत स्वदेशी रूप से तैयार तथा निर्मित की गई हैं। इनके डिजाइन चरण के दौरान बार्ज नौका का मॉडल परीक्षण विशाखापत्तनम में नौसेना विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी प्रयोगशाला में किया गया था। ये सभी छोटे पोत भारत सरकार की मेक इन इंडिया पहल के गौरवशाली ध्वजवाहक हैं।

Related posts

उज्जैन:मुख्यमंत्री डॉ. यादव का श्री महाकाल मन्दिर के महानिर्वाणी अखाड़े के संत समाज ने स्वागत कर किया अभिनन्दन।

rktvnews

जयपुर:मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर समीक्षा।

rktvnews

निर्वाचन आयोग ने सभी राज्यों/केन्‍द्र शासित प्रदेशों के मुख्य सचिवों और पुलिस महानिदेशकों एवं केन्‍द्रीय एजेंसियों के प्रमुखों को शांतिपूर्ण और प्रलोभन मुक्त आम चुनाव 2024 सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

rktvnews

भोजपुर:बाल विवाह मुक्त भारत के आह्वान पर दिशा एक प्रयास कार्यालय में हुआ प्रेस वार्ता।

rktvnews

भोजपुर :लोककलाकारों के सुर पारंपरिक वाद्य और भोजपुरी कला से सजेगा भिखारी ठाकुर मंच।

rktvnews

मुख्यमंत्री ने ‘छत्तीसगढ़ की सहकारिता : नई राहें-नए कीर्तिमान’ स्मारिका का विमोचन किया।

rktvnews

Leave a Comment