RK TV News
खबरें
Breaking Newsरक्षा

गोला बारूद की सुविधा के साथ टारपीडो सह मिसाइल बार्ज नौका, एलएसएएम 18 (यार्ड 128) अर्थात 11 x गोला बारूद सह टारपीडो सह मिसाइल (एसीटीसीएम) बार्ज परियोजना की चौथी बार्ज नौका का ठाणे के मेसर्स सूर्यदिप्ता प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड में जलावतरण किया गया।

नई दिल्ली/पीआईबी,28 फरवरी।भारतीय नौसेना के लिए ठाणे के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम शिपयार्ड, मेसर्स सूर्यदिप्ता प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड द्वारा 11 एक्स एसीटीसीएम बार्ज परियोजना के तहत निर्मित चौथी बार्ज नौका, यानी कि ‘गोला बारूद की सुविधा के साथ टारपीडो सह मिसाइल बार्ज नौका, एलएसएएम 18’ का जलावतरण 28 फरवरी 2024 को किया गया था। पोत निर्माण निदेशालय के कमांडर शिरीष दुबे ने नए जहाज को समुद्री जल में उतारने के समारोह की अध्यक्षता की।
11 एक्स एसीटीसीएम बार्ज नौकाओं के निर्माण के उद्देश्य हेतु आवश्यक अनुबंध पर रक्षा मंत्रालय और मेसर्स सूर्यदीप्त प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड, ठाणे के बीच 05 मार्च 2021 को हस्ताक्षर किए गए थे। इन नौकाओं की उपलब्धता से भारतीय नौसेना के युद्धपोतों को समुद्री खाड़ियों एवं घाटियों तथा बाहरी बंदरगाहों पर आवागमन के साथ-साथ सामान/गोला-बारूद के परिवहन, चढ़ाने व उतारने की सुविधा प्रदान करके भारतीय नौसेना की परिचालन प्रतिबद्धताओं को गति मिलेगी।
ये सभी नौकाएं वर्तमान में प्रासंगिक नौसेना के नियमों और भारतीय शिपिंग रजिस्टर के विनियमन के तहत स्वदेशी रूप से तैयार तथा निर्मित की गई हैं। इनके डिजाइन चरण के दौरान बार्ज नौका का मॉडल परीक्षण विशाखापत्तनम में नौसेना विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी प्रयोगशाला में किया गया था। ये सभी छोटे पोत भारत सरकार की मेक इन इंडिया पहल के गौरवशाली ध्वजवाहक हैं।

Related posts

उपराष्ट्रपति ने बेंगलुरु में आर्ट ऑफ लिविंग फाउंडेशन के 45 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित वैश्विक समारोह में भाग लिया।

rktvnews

महिला आरक्षण की आड़ में लोकतंत्र के एन्काउंटर का खेल।

rktvnews

भोजपुर:गोल्डन बेबी फुटबॉल अकादमी ने मनाया अपना तीसरा स्थापना दिवस।

rktvnews

भोजपुर:गांजे की तस्करी में एक गिरफ्तार।

rktvnews

सारण:जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कार्य संस्कृति/समन्वय समिति की बैठक।

rktvnews

जियो का शुद्ध लाभ 16 प्रतिशत बढ़कर 7629 करोड़ रुपए, आईपीओ की ओर मजबूत कदम।

rktvnews

Leave a Comment